Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 24, 2026

    लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क

    August 24, 2026

    पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    • पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
    • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
    • बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’
    • कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय
    • विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, बबली यादव ने फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय से बढ़ाई आय
    • विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » दांतों की सड़न और दर्द से कैसे पाएं छुटकारा? जानें बेहद आसान तरीके, 80 साल तक मजबूत रहेंगे दांत !
    बिज़नेस

    दांतों की सड़न और दर्द से कैसे पाएं छुटकारा? जानें बेहद आसान तरीके, 80 साल तक मजबूत रहेंगे दांत !

    adminBy adminMay 17, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। दांतों में सड़न और कैविटी एक आम समस्या है, लेकिन समय के साथ यह परेशानी गंभीर हो सकती है। गलत खान-पान, खराब ओरल हाइजीन और बैक्टीरिया के कारण दातों में सड़न पैदा हो सकती है और कैविटी की परेशानी हो सकती है। जब हम ज्यादा मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तब दांतों पर बैक्टीरिया और प्लाक का निर्माण होने लगता है। यह बैक्टीरिया एसिड का निर्माण करता है, जो दांतों की ऊपरी परत यानी एनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है। समय के साथ यह परत टूटने लगती है, जिससे दांतों में सड़न की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है।
    शुरुआत में दातों की सड़न के कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समस्या बढ़ती है, ठंडी या गर्म चीजें खाने-पीने में दांतों में दर्द महसूस होने लगता है। इसके अलावा चबाते समय दर्द और मुंह से बदबू भी एक अन्य संकेत हो सकती है। खासकर बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि वे चॉकलेट, टॉफी और अन्य मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं और ब्रश भी ठीक से नहीं करते हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो दांत की सड़न अंदर तक पहुंच सकती है, जिससे तेज दर्द और सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
    अगर दांतों में सड़न का पता जल्दी चल जाता है, तो इसे रोका और ठीक किया जा सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड क्रेनियोफेशियल रिसर्च (NIDCR) के अनुसार शुरुआती सड़न के मामलों में फ्लोराइड का उपयोग बहुत फायदेमंद हो सकता है। फ्लोराइड दांतों की बाहरी परत को मजबूत करता है और शुरुआत में सड़न को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए डेंटिस्ट दांतों में फ्लोराइड लगाते हैं, जो दांतों की सुरक्षा करता है। लेकिन यदि सड़न बढ़ जाती है और दांत में छेद हो जाता है, तो केवल फ्लोराइड से इलाज संभव नहीं होता। ऐसे मामलों में दांत के सड़े हुए हिस्से को हटा दिया जाता है और फिर उसे फिलिंग से भर दिया जाता है।
    दांतों को साफ रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है अच्छी ओरल हाइजीन का पालन करना। इसके लिए आपको दिन में कम से कम दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना चाहिए। फ्लोराइड टूथपेस्ट दांतों को मजबूत बनाता है और सड़न से बचाता है। इसके अलावा फ्लोराइड माउथ रिंस का उपयोग भी किया जा सकता है, जो दांतों पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है और उन्हें सड़ने से बचाता है। ब्रश करते समय दांतों के बीच की सफाई भी करें, क्योंकि वहां बैक्टीरिया पनपने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके लिए फ्लॉस का उपयोग किया जा सकता है, ताकि खाने के टुकड़े और बैक्टीरिया बाहर निकल सकें।
    आपके खान-पान का दांतों पर गहरा असर पड़ता है। मीठे और स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों से जितना संभव हो, बचें। ये खाद्य पदार्थ दांतों पर बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे सड़न और कैविटी की समस्या उत्पन्न होती है। इसके बजाय फल, सब्जियां, दूध और दालें जैसी न्यूट्रिशनल डाइट अपनाएं, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत रखती हैं। इसके अलावा बार-बार खाने की आदत से भी बचें, क्योंकि बार-बार भोजन करने से दांतों पर बैक्टीरिया का हमला बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप एक बार में भरपेट भोजन करें और छोटे स्नैक्स से बचें।
    दांतों की समस्याओं को समय पर पहचानने और ठीक करने के लिए छह महीने में एक बार डेंटिस्ट से चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। नियमित चेकअप से दांतों की समस्याओं का जल्दी पता चल सकता है और उपचार किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपको दांतों में दर्द, सेंसिटिविटी या बदबू जैसी कोई समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें। दांतों की सड़न और कैविटी को समय रहते ठीक करने से आप भविष्य में बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप दांतों की सड़न और कैविटी से बच सकते हैं और अपनी ओरल हाइजीन को बेहतर बना सकते हैं। स्वस्थ दांतों के लिए सही खानपान, नियमित ब्रशिंग और डेंटल चेकअप सबसे महत्वपूर्ण कदम हैं।
    Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे

    August 19, 2026

    एनीमिया और डिहाइड्रेशन में रामबाण है ड्रैगन फ्रूट, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए बिल्कुल दूर

    August 18, 2026

    चुकंदर: बारिश के मौसम में सेहत, दिल और त्वचा के लिए संजीवनी बूटी

    August 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldAugust 24, 20262

    *मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन…

    लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क

    August 24, 2026

    पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 24, 2026

    लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क

    August 24, 2026

    पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

    August 24, 2026

    बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’

    August 24, 2026

    कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय

    August 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.