खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज यानी शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, राजनानंदगांव और दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो सकती है। पश्चिमि विक्षोभ की वजह कल राजधानी समेत अन्य जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिसे मानसून के आगमन के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक प्रदेश में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभवना जताई है। दक्षिण बस्तर में ओलावृष्टि और बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना भी है।
Trending
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’
- कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय
- विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, बबली यादव ने फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय से बढ़ाई आय
- विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य

