Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं
- “बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
- छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा कल यानी 19 मई से शुरू होगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में यह रैली निकाली जाएगी। राज्य स्तरीय रैली का आयोजन जांजगीर-चांपा में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज शनिवार काे रजिस्ट्री में 10 क्रांतियाें पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वित्त,वाणिज्यकर (पंजीयन) मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार लोगों के जीवन में बदलाव के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, इसी प्रक्रिया में पंजीयन विभाग में आम जनता की सुविधा, सेवा हेतु 10 नई सुविधाएं की पहल की है। रजिस्ट्री एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो आम जनता की आवास या जमीन की आवश्यक दस्तावेजों के लिए जरूरी है। पंजीयन विभाग में सुविधाओं हेतु तकनीक का उपयोग कर व्यक्तियों को कार्यालय से सुखद अनुभव…
जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी कर्मचारियों ने दिया एकता और देशभक्ति का संदेश वंदे मातरम् और भारत माता की जय घोष के साथ जिले में निकाली तिरंगा यात्रा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित तिरंगा यात्रा का आज सुबह 7:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान, जांजगीर से प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक, ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र, देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक एवं बीटीआई चौक मार्ग से होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और वीरता का सम्मान करने जशपुर स्थित चराईडाँड़ में आज आयोजित “तिरंगा यात्रा ‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ढोल-मांदर की थाप और देशभक्ति से ओत-प्रोत गानों के बीच हजारों लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम पीएम मोदी और हमारे देश के सैनिकों को सलाम करते हैं, उनकी बहादुरी, अदम्य साहस को सलाम करते हैं। आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सबने…
खेलों इंडिया यूथ गेम में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में ‘जनदर्शन’ आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात की और ज्ञापन सौंपे। साव ने उन सभी के आवेदन का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर जीते हुए मेडल उन्हें दिखाएं ।बिलासपुर के थांग ता खिलाड़ियों को दो ब्रांज मेडल मिला है। यह प्रतियोगिता पटना में…
नगरीय निकाय में चल रही पदोन्नति की कार्यवाही, भर्ती की प्रकिया भी शुरू : अरुण साव अधिकारियों के पास काम करके दिखाने का अच्छा अवसर, आम जन का मिलेगा आशीर्वाद खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और सभी को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, विभाग की जिम्मेदारी संभाली तो पहली प्राथमिकता अनुकंपा नियुक्ति, दूसरा पदोन्नति, तीसरा नई नियुक्तियां और भर्ती की रही। उन्होंने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत इन्द्रावती नदी एवं भास्केल नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद रेत माफियाओं की गतिविधियां लगातार जारी हैं। वर्षों से कुछ ठेकेदारों द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्यों और सरपंचों की मिलीभगत से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। आज शनिवार काे बकावण्ड तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े एवं अनुविभागीय अधिकारी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो टिप्पर वाहन काे अवैध रेत परिवहन करते पकड़कर नगरनार थाना काे कार्यवाही हेतु साैंपा गया है। इस कार्यवाही से सभी अवैध उत्खनन गतिविधियां बंद पड़ी हैं और क्षेत्र में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले से बड़ी खबर समाने आ रही है, यहां दुष्कर्म के मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आमिर सिद्दिकी को गिरफ्तार, पीड़ित युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को सुपेला से गिरफ्तार किया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ज़िलें के कैलाश नगर में शुक्रवार सुबह कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान एक महिला आरी लेकर पड़ोसियों पर हमला करने दौड़ी और उसी से मारने लगी। इसके बाद एक पुरुष ने हस्तक्षेप कर आरी छीनी।झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दल्लीराजहारा रावघाट रेल परियोजना अंतर्गत प्रभावित किसानों ने एक बार फिर 19 मई को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रेल रोको आंदोलन करने का फैसला लिया है। इसमें भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ क्षेत्र के रेलवे प्रभावित किसान शामिल होंगे। यह रेल रोको आंदोलन 19 मई से रेलवे स्टेशन अंतागढ़ के पास अनिश्चितकालीन प्रदर्शन व रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए दल्लीराजहारा रावघाट रेल परियोजना के प्रभावित किसानों में शेखर यदु, सहंगू कांगे, संकेर कचलाम ने बताया तीन साल बाद भी अंतागढ़ क्षेत्र में प्राभावित किसानाें के परिवार के लगभग 100 लोगों को नौकरी नहीं मिली है।

