खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत इन्द्रावती नदी एवं भास्केल नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद रेत माफियाओं की गतिविधियां लगातार जारी हैं। वर्षों से कुछ ठेकेदारों द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्यों और सरपंचों की मिलीभगत से अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
आज शनिवार काे बकावण्ड तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े एवं अनुविभागीय अधिकारी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो टिप्पर वाहन काे अवैध रेत परिवहन करते पकड़कर नगरनार थाना काे कार्यवाही हेतु साैंपा गया है। इस कार्यवाही से सभी अवैध उत्खनन गतिविधियां बंद पड़ी हैं और क्षेत्र में रेत माफिया की उपस्थिति नहीं देखी गई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

