खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और वीरता का सम्मान करने जशपुर स्थित चराईडाँड़ में आज आयोजित “तिरंगा यात्रा ‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ढोल-मांदर की थाप और देशभक्ति से ओत-प्रोत गानों के बीच हजारों लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम पीएम मोदी और हमारे देश के सैनिकों को सलाम करते हैं, उनकी बहादुरी, अदम्य साहस को सलाम करते हैं। आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सबने यह बताया कि हम सब राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं।
सीएम साय ने कहा कि जिस प्रकार पड़ोसी देश पाकिस्तान ने हमारे देश के महिला पर्यटकों की मांग की सिंदूर उजाड़ा है, उसी प्रकार हमारे देश के सैनिक ने पाकिस्तान के घर में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों तबाह किया है। हमारे सैनिक धर्म, जाति और सम्प्रदाय से उठकर एक हैं। उन्होंने आगामी दिनों में नगरीय, व पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही।
Trending
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना

