खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ज़िलें के कैलाश नगर में शुक्रवार सुबह कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान एक महिला आरी लेकर पड़ोसियों पर हमला करने दौड़ी और उसी से मारने लगी। इसके बाद एक पुरुष ने हस्तक्षेप कर आरी छीनी।
झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार दी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं
- “बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
- छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

