Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-पखांजुर। पखांजुर इलाके से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। जिसमे आरोपी 70 वर्ष का बताया जा रहा है। ग्यारह साल की मासूम बच्ची अपने माँ और बहन के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी बीच बच्ची को जंगल मे अकेली देख गांव के सत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिवपद मंडल ने ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। मामले का खुलासा दूसरे दिन हुआ। जब बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के सम्बंध में जानकारी दी। बच्ची…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें रायपुर और दुर्ग जिले से 4-4 मरीज मिले हैं. अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 18 जनवरी को कोरोना के 4577 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 0.37 प्रतिशत रही। गुरुवार को रायपुर और दुर्ग जिले से 4-4,…
मंत्री दयालदास बघेल ने किया बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी में जूनी सरोवर मेला स्थल का निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी में एक दिवसीय जूनी सरोवर मेला 25 जनवरी को होगा। आज एक दिवसीय जूनी सरोवर मेला की तैयारियों का जायजा लेने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल मेला स्थल पहुँचे। कलेक्टर रणबीर शर्मा और ज़िला अधिकारी साथ थे। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधीश ने होने वाले आयोजन के संबंध मे सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर…
सेवा निवृत्त प्रधान पाठक जवाहर सिंह ने 76 पुस्तकों को किया दान, कलेक्टर ने की सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की है। पुस्तक संकलन वाहन जिले की विभिन्न स्कूलों में पहंुच रहा है। जहां जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए बढ़-चढ़कर पुस्तक दान महाअभियान में सम्मिलित हो रहे हैं। कलेक्टर की इस पहल से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत सोनसरी के सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री जवाहर सिंह ने संगीत, वेद, आध्यात्म सहित अन्य विषय से जुड़ी 76 पुस्तकों को दान किया। कलेक्टर छिकारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का गुरूवार को अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेडिंग करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 32.99 लाख़ हेक्टेयर पंजीकृत रकबा पर 170 लाख़ मिट्रिक टन का संशोधित लक्ष्य तय करे सरकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धान खरीदी का लक्ष्य और तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्ष प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही प्रदेश में टोकन जारी करने की व्यवस्था से लेकर तौलाई और संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव भी धीमा हो गया है। किसानों का शोषण और किसान विरोधी षड्यंत्र ही भाजपा का मूल चरित्र है। पूर्ववर्ती सरकार ने खरीफ सीजन 2023-24 के लिए…
कलेक्टर ने असामयिक बारिश की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी जरूरी उपाय करने की निर्देश दिए खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज गुरुवार को सवेरे-सवेरे ज़िले के सभी एसडीएम, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व जिला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को जिले में असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे.मौसम) बारिश के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना गीदम पुलिस को मंगलवार को सूचना मिला कि छिन्दनार बाजार स्थल के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस की जांच में ज्ञात हुआ कि महिला का नाम वृन्दा भवानी पति लछिन्दर भवानी, निवासी ग्राम गुटोली अपने पति के साथ ग्राम छिन्दनार साप्ताहिक बाजार गई थी, जिसका उसके पति लछिन्दर भवानी द्वारा मारपीट कर सिर में डण्डे से मारकर हत्या कर दी। थाना गीदम में अपराध धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में प्रकरण की समुचित विवेचना कार्यवाही सहित आरोपी की तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के वृंदावन कॉलोनी में बने अय्यप्पा मंदिर की स्थापना का 37 वां वार्षिक महोत्सव 28 जनवरी से मनाया जाएगा। वार्षिक महोत्सव के इस 06 दिवसीय महोत्सव में मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी। उत्सव के तहत प्रथम दिवस उत्सव ध्वजारोहण पश्चात दूसरे दिन शिवपूजा व मृत्युंजय होम, तृतीय दिवस उत्सव बलि पूजा, चतुर्थ दिवस श्रीगणेश, अन्नपूर्णेश्वरी व मां दुर्गा पूजा, पंचम दिवस श्रीराम पूजा, श्रीहनुमान पूजा व आखेट पूजा, छठवां व अंतिम दिवस महादेवघाट से भव्य शोभायात्रा व ध्वजावरोहण संग उत्सव का समापन होगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में कोसा सेंटर के सामने आज अल- सुबह 03 से 04 बजे के बीच दो ट्रकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त हो गई, इस दुर्घटना में जहां एक ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं 03 लोग अशोक साहू, विनोद कुमार एवं प्रयागराज घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक ट्रक कबाड़ी सामान लेकर रायपुर के लिए निकला हुआ था। वहीं इस वाहन में 2 लोग सवार थे, रायपुर से जगदलपुर के लिए निकला दूसरा ट्रक देर रात जैसे ही बस्तर थाना क्षेत्र के कोसा…

