खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना गीदम पुलिस को मंगलवार को सूचना मिला कि छिन्दनार बाजार स्थल के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस की जांच में ज्ञात हुआ कि महिला का नाम वृन्दा भवानी पति लछिन्दर भवानी, निवासी ग्राम गुटोली अपने पति के साथ ग्राम छिन्दनार साप्ताहिक बाजार गई थी, जिसका उसके पति लछिन्दर भवानी द्वारा मारपीट कर सिर में डण्डे से मारकर हत्या कर दी। थाना गीदम में अपराध धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में प्रकरण की समुचित विवेचना कार्यवाही सहित आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तार किये जाने हेतु टीम रवाना की गई। आरोपी की लगातार पतासाजी कर फरार आरोपी पति लछिन्दर भवानी को आज गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लछिन्दर भवानी से पूछताछ करने पर बताया कि अपनी पत्नि मृतिका वृन्दा भवानी के साथ ग्राम छिन्दनार साप्ताहिक बाजार गया था, जहां दोनो ने महुआ शराब पी थी। शाम को पत्नि वृन्दा को घर वापस चलने को बोला, तो मृतिका नशे के कारण चल नही पा रही थी। आरोपी द्वारा बार-बार घर वापस चलने बोलने पर मृतिका नशे के कारण रास्ते में ही सो रही थी। जिस कारण गुस्से में पति लछिन्दर भवानी के द्वारा मारपीट कर सिर में डण्डा से मारकर हत्या कर दी। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना
स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त डण्डा को घटना स्थल के पास छुपाकर रखना बताया जिसे आरोपी के निशादेही पर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

