Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ईटपाल का आश्रित ग्राम जैतालुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय कोदई माता मेला का आयोजन 21 जनवरी से किया जा रहा है। इस मेले में आस- पास के देवी- देवताओं के अलावा दूर दराज के देवी देवताओं का भी आगमन होता है। तीन दिवसीय मेले में प्रथम दिन जगार देवखेलनी की रस्म पूरी की जायेगी। दूसरे दिन माता का श्रृंगार का रस्म पूरा होगा, एवं तीसरे दिन माता का दर्शन मन्नत, बलि, प्रसाद वितरण, चढ़ावा की रस्म होगी। इस दौरान जिस पर कोदई माता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बैंको की सुरक्षा के विषय पर शहर में संचालित सभी बैंको के कार्य सुरक्षित व सुचारू रूप से संचालित रहे इस उद्देश्य से अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय की उपस्थिति में बैंक शाखा प्रबंधको का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य बिन्दु बैंक के सुरक्षा के गतिविधियों को ध्यान रखते हुये संचालित बैंको में अलार्म सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरा, एटीएम मशीन व तैनात शसस्त्र गार्ड के संबंध में चर्चा करते हुये सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था में पाये गये खामियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के सूदूर क्षेत्र ग्राम भद्रीमाउ में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल 80 वीं वाहिनी के द्वारा कमाण्डेंट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प एवं ग्रामिणों के दैनिक उपयोग के सामग्री के वितरण हेतु सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चॉदामेटा ग्राम एवं आस- पास के क्षेत्र मवालीपारा, उरूकपाल, बोराबाडा, एवं ककालगुर ग्राम के ग्रामिण एवं स्कूली बच्चों-ग्रामिणों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 80 वी वाहिनी के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा ग्रामिणों के स्वास्थ्य जांच किया गया एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए नशे के रूप मे दवाईयों का इस्तेमाल करने एवं दवाईयों को बगैर डॉक्टर के प्रिकेपशन के बेचने पर दवा दुकानों पर कार्यवाही करते हुए दुकानों को 24 घण्टे का नोटिस एवं ताला बंदी की कार्यवाही की गई है। विदित हो कि युवा वर्ग नशा करने के अलग अलग तरीके का इस्तेमाल करने लगे हैं जिसमं नरकोटिक्स ड्रग्स, नारकोटिक्स मेडिसिन का उपयोग कर रहे हैं, जिसके रोकथाम एवं नशा मुक्त जिला बनाने का प्रयास के तहत ड्रग्स विभाग एवं राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की सयुंक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय -जगदलपुर। बस्तर: द नक्सल स्टोरी देशभर में एक साथ 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में इस फिल्म के निर्माता ने 03 पोस्टर रिलीज कर दिए हैं। पोस्टर में लिखे तारीख के अनुसार यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। वर्ष 2023 में आई द केरल स्टोरी के सफलता के बाद अब बस्तर: द नक्सल स्टोरी की सफलता की उम्मीद निर्माता को है। बस्तर: द नक्सल स्टोरी फिल्म में बस्तर के नक्सलवाद और फोर्स के बीच की लड़ाई दिखाई जाएगी। साथ ही इन दोनों की लड़ाई में गांव…
2027 तक मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कल मलेरिया उन्मूलन पर तीन दिवसीय क्षेत्रीय संभागीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ग्लोबल फंड्स सपोर्टेड सभी 10 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष रूप से मलेरिया के मामलों की समीक्षा की गई। रायपुर में आयोजित बैठक में संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार, राजीव मांझी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छ.ग.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा ने आयोग का बाईसवां वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2022-2023) सौंपा। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के सदस्य द्वय डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, सचिव पुष्पेंद्र कुमार मीणा तथा परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभु राम पर राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग अगर भगवान राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन भगवान राम को मानना है तो पूरी आस्था श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं। वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को केंद्रीय नेतृत्व…
डोमेन्द्र ने पढ़ा हिन्दी पाठ, दोनों को दी शाबाशी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज प्रातः सिंगौरी मतदान केंद्रों में चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान पढ़ रहे बच्चों के क्लास रूम गये। बच्चों से नाम और कक्षा क्लास की जानकारी ली। कक्षा तीसरी क्लास की बच्ची राधिका साहू से बात की। पूछा कहा तक पहाड़ा याद है। राधिका ने बताया कि 20 तक उसे पहाड़े याद है। कलेक्टर ने 7 और 13 का पहाड़ा सुना। सही सुनने पर शाबाशी दी। एक और बच्चे से डोमेन्द्र साहू से हिन्दी का अध्याय पढ़ने कहा उसने…
जांच में पाई गई विभिन्न अनियमितता, की जाएगी कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की नियत मूल्य पर सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते दिनों खाद्य विभाग की बैठक की जिसमें उन्होंने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी के यहां निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे द्य इसी क्रम में जिलाधीश के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी गीतेश मिश्रा व उत्तम कुमार भारती द्वारा कांपा चौक मारो में स्थित राजपूत भारत गैस एजेंसी की जांच की गई। इस दौरान एजेंसी के प्रबंधक परमदास घृतलहरे उपस्थित रहे। निरीक्षण के…

