Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। राजस्थान के बीकानेर में अंडर 17 बालक बालिका सॉ टबॉल स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, राज्य की अंडर 17 टीम में बीजापुर जिले से 06 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका वर्ग में विमला तेलम, ऋषिका गोंदे और अनामिका चेरपा को सिल्वर मेडल वहीं बालक वर्ग में राकेश कड़ती, सुशील कुडिय़म एवं बादल कोरसा को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ उनकी इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर अनुराग पांडे ने खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। में आयोजित प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में अबूझमाड़ के ग्राम बेचा की रीना पोटाई को अंत्यावसायी योजना के तहत् 50 हजार रुपए की राशि का चेक के माध्यम से प्रदान की गई। रीना ने बताया कि इस राशि का उपयोग अपने ब्यूटी पार्लर संचालित कर अपनी आय में वृद्धि करूंगी। अबुझमाड़ क्षेत्र के रीना पोटाई ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली पहली महिला होगी। राज्य सरकार द्वारा जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के माध्यम से 50 हजार रूपये का ऋण प्रदाय किया गया है। अबुझमाड़ क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों के लिए रीना पोटाई प्रेरणा श्रोत बन गई…
गांवों एवं नगरीय निकायों में शिविरों के माध्यम से बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले ने नये कीर्तिमान स्थापित किये है। एक दिन में 25 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर जांजगीर-चांपा जिला ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार 18 जनवरी 2024 गुरूवार को विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गांवों एवं नगरीय निकायों में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया गया। इसके अंतर्गत एक ही दिन में 25 हजार 360 लोगों के आयुष्मान कार्ड पंजीयन…
हमारी संस्कृति और परंपरा से युवा पीढ़ी को अवगत कराना जरूरी- उप मुख्यमंत्री अरूण साव खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 18 जनवरी को नगर पंचायत लोरमी में आयोजित राउत नाचा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान वे राउत नाचा की धुन पर खुद को थिरकने से नहीं रोक सके और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों के साथ जमकर थिरके। बता दें कि राउत नाचा यादव समाज का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में राउत लोग विशेष वेशभूषा पहनकर, हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं। नृत्य के बीच में दोहे गाये…
सीसी रोड निर्माण के लिए की 6 लाख रुपए की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य, अहिंसा का संदेश दिया और लोगों को हमेशा सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोड़खाम्ही में 18 जनवरी को आयोजित गुरू घासीदास जयंती महोत्सव में संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं, उनके बताए हुए संदेशों को हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने जैतखाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों में उच्च योग्य, पेशेवर प्रशिक्षित, सुसज्जित शिक्षकों को शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाए। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मिडिल स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की भर्ती करने का प्रावधान है। वहीं 11 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि हम शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता करते है तो बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अर्थहीन हो जाती है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने मिडिल स्कूलों में विषय आधारित शिक्षकों की भर्ती की बाध्यता को हटा दिया। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन में सुगमता आती है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से गुजरात सरकार के अधिकारियों से जुड़कर गुजरात सरकार के सीएम डैश बोर्ड की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डैश बोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और शिकायत निवारण की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय डाटा गुणवत्ता रेटिंग, वास्तविक समय…
पुलिस मुख्यालय ने किया परिपत्र जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस कर्मचारियों की कार्य की प्रवृत्ति एवं कार्य के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिवस का साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी परिपत्र के अनुसार थाना एवं जिले में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश देने की प्रक्रिया तय कर दी गई है। थाने में पदस्थ कर्मियों के लिए एक दिवसीय साप्ताहिक अवकाश प्रारंभिक तौर पर आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को…
राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 20 जनवरी को होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 20 जनवरी को शाम 6 बजे संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से ‘‘गाथा राम मंदिर की‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। आडियो-वीडियो के माध्यम से दी जाने वाली इस प्रस्तुति में राम मंदिर के 500 वर्षाें के इतिहास से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की कथात्मक प्रस्तुति दी जाएगी। पूरे देश और दुनियाभर में…
धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, आपने हम जैसे गरीबों का रखा ध्यान- मानकुंवर बाई खबर वर्ल्ड न्यूज- कोरिया। मैं बहुत खुश हूं कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर पर हमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस मिला। अब धुंआ से मुक्ति मिलेगी, आंख से आंसू निकलना बंद होगा और परिवार को समय पर भोजन बनाकर भी दे पाऊंगी। मैं तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हम जैसे गरीब महिलाओं के दर्द को जाना, समझा और समाधान किया। सुबह से जंगलों मंे लकड़ियां बिनने जाती थीं, जंगली-जानवरों का डर अलग होता था। तन और मन…

