खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। राजस्थान के बीकानेर में अंडर 17 बालक बालिका सॉ टबॉल स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, राज्य की अंडर 17 टीम में बीजापुर जिले से 06 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका वर्ग में विमला तेलम, ऋषिका गोंदे और अनामिका चेरपा को सिल्वर मेडल वहीं बालक वर्ग में राकेश कड़ती, सुशील कुडिय़म एवं बादल कोरसा को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ उनकी इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर अनुराग पांडे ने खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दिलीप उईके, श्रम निरीक्षक और सॉफ्टबॉल के इंटरनेशनल कोच सोपान कर्णेवार एवं सहायक कोच कृष्णा डोडी मौजूद थे।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

