Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर हेलीपैड से सुकमा के लिए हुए रवाना विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल। रवाना होने से पहले पत्रकारों से की चर्चा। बता दे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिता के दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। पत्रकारों से बातचीत पर राम गमन पथ में भ्रष्टाचार को लेकर के सीएम ने कहा पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचारी हुए हैं। जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्यवाही और जांच टीम भी बिठाएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी। प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार 18 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का बुधवार को निधन हो गया। वे 104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज गुरुवार 18 जनवरी को सुकमा में उनके गृहग्राम में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय समेत भाजपा के कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। किरण सिंहदेव के करीबियों ने बताया कि लक्ष्मी नारायण देव (104) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 17 जनवरी की सुबह 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षित बेेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ अब 31 दिसम्बर 2028 तक मिलेगा। स्थानीय निवासियों को मिलेगी इस तरह की छूट इसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू आज ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के बालक हाई स्कूल द्वारा आयोजित “स्नेह सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव समारोह ” में शामिल हुए। विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूली बच्चों की देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देखी और बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। विधायक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने के लिए टिप्स भी बताए। उन्होंने ने छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य बनाकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले में 45 लाख 25 हजार 765 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 32 लाख 98 हजार 382 क्विंटल मोटा धान, 07 हजार 186 क्विंटल पतला धान और 12 लाख 20 हजार 198 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों से अब तक 26 लाख 42 हजार 294 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है तथा कुल 32 लाख 77 हजार 835 क्विंटल धान के लिए डी.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव से 06वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता भव्या खत्री ने मुलाकात की। कलेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए भव्या को बधाई दी तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि 6वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 30 व 31 दिसंबर को उड़ीसा में आयोजित किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो यूनियन के नेतृत्व में मुंगेली जिले सहित अन्य जिलों के 120 खिलाड़ियों के दल ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिले से नेतृत्व करते हुए लोरमी नगर में संचालित ताइक्वांडो अकादमी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 18 जनवरी को जिले के लोरमी विकासखण्ड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री साव 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे ग्राम मोहबंधा पहुॅचेंगे और वहां स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात् दोपहर 02 बजे विश्राम गृह लोरमी पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 03 बजे ग्राम कोदवा महंत में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। तदुपरांत शाम 04 बजे ग्राम गोड़खाम्ही में गुरूघासीदास जयंती महोत्सव तथा शाम 05 बजे लोरमी में राऊत नाचा महोत्सव में शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आयुष्मान योजना के तहत मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम बाकल की बैगा आदिवासी ललिया और दुर्पति का आयुष्मान कार्ड बनने से अब स्वास्थ की चिंता दूर हो गई है। भविष्य में किसी भी बीमारी का ईलाज कराने के लिए पैसे की समस्या नहीं होगी। शासन की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनने से संबद्ध देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में निःशुल्क इलाज हो सकेगा। विगत दिनों नगर पंचायत लोरमी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुदूर वनांचल ग्रामों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों, बिचौलियों और अवैध धान परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली राजस्व अनुविभाग अंतर्गत 777.80 अवैध धान जप्त कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एसडीएम मुंगेली ने बताया कि तहसील मुंगेली अंतर्गत अवैध रूप से धान खपाने वाले 08 कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 497 क्विंटल अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जरहागांव तहसील अंतर्गत 04 कोचियों पर कार्यवाही करते हुए 281 क्विंटल धान जब्त किया…

