खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी। प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार 18 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

