Author: admin

आवेदन अपलोड के साथ ही वेरीफाई भी करते चले- कलेक्टर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ज़िले में महतारी वंदन योजना के आवेदनों की ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड की धीमी गति में और तेज गति से कार्य करने कहा। उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहाँ कि जो फॉर्म्स अपलोड कर रही है वह यह भी ध्यान दें कि फॉर्म्स अपलोड होने के साथ ही वेरीफाई भी करते चले। सुपरवाइजर भी प्रतिदिन जो फार्म उनके लॉगिन आईडी में दिख रहे हैं, उसको वेरीफाई करते चलें, अन्यथा अंतिम समय में वर्कलोड बहुत ज्यादा होने से वेरीफाई करने में दिक्कतें आ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। नगर पंचायत बेरला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति तथा व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखने मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे के द्वारा नगर के वॉर्डों का पूरी टीम के साथ रोज प्रातः भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान वार्ड के नागरिकों से विकास कार्यों के प्रगति के सबंन्ध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 7, 8, 9 एवं 11 का भ्रमण किया गया। जिसमें सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य, घर-घर से कचरा संग्रहण, सोर्स सेग्रिगेशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएमडीसी के अधिकारी विकास देवांगन कुछ समय पहले दंतेवाड़ा में ही पदस्थ थे। उन्होंने किरंदुल और बचेली के व्यापारियों से पैसे उधार लिए थे। करीब 06 से ज्यादा व्यापारियों ने उन्हें 05-05 लाख रुपए दिए थे। अफसर ने उन्हें वादा किया था कि वे पैसे जल्द ही लौटा देंगे। लेकिन इसी बीच उनका तबादला कर्नाटक हो गया। तब उन्होंने व्यापारियों को ब्लैंक चेक देकर पैसे लौटाने का वादाकर कर्नटका चला गया। जब व्यापारियों ने चेक बैंक में लगाया, तो चेक बाउंस हो गया, जिसकी जानकारी उन्होंने विकास देवांगन को दी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर एक ग्रामीण युवक पोडियम जोगा का गला रेतकर हत्या कर शव को सडक़ पर फेंक दिया है, स्थानिय लोगों ने युवक पोडियम जोगा का शव आज बुधवार सुबह देखा। नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक पोडियम जोगा नक्सल प्रभावित ग्राम पालामंडगु का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इसे एक दिन पहले मंगलवार को गांव से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत शहर से लगे पल्लीनाका में आज बुधवार सुबह ग्राम उसरीबेडा निवासी वर्मा इलेक्ट्रानिक्स के संचालक गौतम वर्मा के लापता पुत्र बालक वेद वर्मा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उसरीबेडा में वर्मा इलेक्ट्रानिक्स के संचालक गौतम वर्मा के पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते आठ वर्ष के पुत्र की हत्या अपने एक साथी के साथ मिलकर कर दी। हत्या के दानों आरोपियों नितेश कुशवाहा एवं हंसराज सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक फरवरी 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा एवं बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2024 में पंकज बकाया (मो. नं- +91-94151-10411) सुकमा एवं बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों के निर्माण कार्यों के गुणवत्ता निरीक्षण करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्वकौशिक, राजेश मूणत, ख़ुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। भारतीय पसमांदा समाज, (संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब शेर अली जी एवं राष्ट्रीय मंत्री जनाब मो० इसराईल जी के सहमति उपरांत छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. शमीम जी के अनुसंशा पर सूरजपुर से निष्ठवान व लगनशील भाजपा समर्थक मो० फिरोज अन्सारी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिरोज अंसारी ने चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय पसमांदा समाज (संगठन), ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें मैं सामाजिक संगठन के अतिरिक्त भाजपा संगठन को निश्चित रूप से मजबूती के ओर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाऊंगा। विदित हो कि फिरोज अंसारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजा देवेंद्र प्रताप ने राज्यसभा सांसद के लिए आज नामांकन दाखिल किया। पिछले दिनों न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में उन्होंने कहा था “मेरा नाम एक आश्चर्य के रूप में आया। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मैं मुझे उच्च सदन में भेजने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं।” सिंह ने आगे कहा था, “सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं रायगढ़ के विकास के लिए प्रयास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन तत्कालीन सरकार की योजना ‘राजीव मितान क्लब’ को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। इससे पहले आज सदन में अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामे की आशंका पहले से ही थी। सत्र की शुरुआत में ही राजीव मितान क्लब को लेकर सत्ताधारी दल के सदस्य मुखर नजर आएं। विधायक धरमजीत सिंह ने राजीव मितान क्लब पर सवाल उठाते हुए इसे कांग्रेस की ‘खाओ-पीयों योजना’ कह दिया। इसी तरह भाजपा के विधायक धरमलाल कौशिक, अजय चंद्रकार और राजेश मूणत ने भी राजीव मितान क्लबों के खर्च पर गंभीर सवाल खड़े किये।…

Read More