Author: admin

21 फरवरी 2024 तक चलाया जा रहा है ग्राम स्तरीय विशेष अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों को किसान पोर्टल मे ई-के.वाई.सी., आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य कर दिया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि फरवरी 2024 के अंतिम सप्ताह मे सोलहवाँ किस्त जारी किया जाना है तथा 12 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक ग्राम स्तरीय विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। ताकि समस्त पात्र हितग्राहियों को आगामी सोलहवाँ किस्त प्राप्त हो सके। ई-के.वाय.सी. हेतु पी.एम. किसान पोर्टल पर ई.…

Read More

उद्यानिकी विभाग से मिली तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन ने बनाया उन्नतशील किसान छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान के रूप में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। परम्परागत धान की खेती करने वाले कुंवर सिंह मधुकर ने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी उन्नतशील किसान की श्रेणी में एक दिन खड़े हो सकेंगे, लेकिन जब से वह उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़े उनके जीवन में बदलाव आना शुरू हो गया और वह भी दिन आया जब उनके कार्य की प्रशंसा पूरे प्रदेश में होने लगी। उनके कार्यों का फल उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Read More

नवागढ़ विकासखंड के पेंड्री, खोखरा में लगाये शिविर का किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बुधवार को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पेंड्री, खोखरा में लगाये आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ई-केवायसी, राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर, का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन आवेदन को मौके पर ही भरवाया और अब तक भरे गये आवेदनों की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पेंड्री में पीडीएस दुकान में पहुंचकर राशन कार्ड नवीनीकरण की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से राशन एवं नवीनीकरण को लेकर दी जा रही सुविधाओं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले विजिबल पुलिसिंग से स्वत: ही कानून व्यवस्था तगड़ी हो जाती है, इसी उद्देश्य से कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार देर रात जिले के संवेदनशील थाना उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर थाना में तैनात जवानों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित फरसगांव थाना का भी औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा कोंडागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों की स्थिति का देर रात जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने कहा है कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पिछले 03 वर्षों में 06 बाघ के होने की पुष्टि हुई है, इनमें एक नर बाघ भी शामिल है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व इलाके में लगे ट्रैप कैमरे में बाघों की कैद तस्वीर को जांच के लिए देहरादून के टाइगर सेल भेजा गया था, जिसने इसकी पुष्टि की है। विदित हो कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र की सीमा लगी हुई है, दोनों राज्यों के बीच घना जंगल और पहाड़ी इलाका है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बाघ छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के इलाकों में पहुंच जाते हैं, हालांकि कुछ समय बाद वे…

Read More

गौ तस्कर और गौ हत्यारों पर होगी सख्ती से कानूनी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि और पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने आज बसंत पंचमी के अवसर पर रावाभांठा के बंजारी मंदिर परिसर स्थित उज्जवला गौशाला में गौमाता की सेवा की। उन्होंने गौशाला के गायों को हरा घांस और चोकर व गुड़ के लड्डू खिलाएं। उन्होंने उज्जवला गौशाला समिति को गायों की सेवा के लिए 51 हजार रूपये की राशि दान में दी। कृषि मंत्री नेताम ने इस मौके पर मंदिर में मां बंजारी की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति के साथ ही प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेठेमली पुल के पास बुधवार की सुबह एक महिला की लहुलूहान और निर्वस्त्र अवस्था मे लाश मिली है, नदी किनारे लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। पुलिस के द्वारा पूछताछ में पता चला कि महिला की पहचान छोटे ठेमली निवासी 43 वर्षीय दसो बाई नेताम पति घडवाराम नेताम के रूप में हुई है। फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया महिला के सर में चोट के निशान…

Read More

रामलला का दर्शन हमारा सौभाग्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 1344 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए महासमुंद जिले के गांव मालीडीह निवासी 60 वर्षीय पूनी राम पटेल ने बताया कि बहुत पहले वे एक बार अयोध्या धाम गए थे उस समय रामलला के दर्शन नहीं हो पाए थे। इस बार प्रभु राम के अयोध्या धाम में प्राण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 14 फरवरी की स्थिति में 57 लाख 19 हजार 495 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती 2024 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा दिनांक 17 मार्च 2024 से आयोजित किया जाना संभावित है। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा ऑनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु 15 फरवरी 2024 से निःशुल्क ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। इस संबंध में ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होने अग्निवीरवायु हेतु आवेदन किया है, वे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा, में अपने ऑनलाईन आवेदन की प्रति के साथ उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करावें अथवा मोबाइल न. 8839125547 में वॉट्सऐप करें ताकि उन्हे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित किया जा सके।

Read More