Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री…

Read More

हिंदू धर्म में किसी विशेष तिथि पर पवित्र नदी में स्नान का खास महत्व होता है। सनातन धर्म में गंगा नदी के समान ही नर्मदा नदी को भी पूजनीय माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नर्मदा जयंती 16 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, नर्मदा जयंती की तिथि 15 फरवरी को 10:12 सुबह शुरू होगी और इस तिथि की समाप्ति 16 फरवरी, 2024 को सुबह 08:54 बजे होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, नर्मदा जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी। जरूर करें नर्मदा नदी में स्नाननर्मदा जयंती पर्व मध्य प्रदेश के अमरकंटक…

Read More

ग्राहकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है नई दिल्ली। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक टैक्स एफीशिएंट पेंशन प्रोडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को व्यवस्थित योगदान करने और वित्तीय रूप से स्वतंत्र सेवानिवृत्त जीवन जीने के लिए वांछित सेवानिवृत्ति कोष बनाने की सुविधा मिलती है। यह प्लान देश का पहला ऐसा प्रोडक्ट भी है जो ग्राहकों को निवेश की गई पूंजी की सुरक्षा, कॉम्प्लीमेंट्री स्वास्थ्य जांच औरआंशिक निकासी की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक तीन साल की अवधि के बाद किए गए योगदान का 25 प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ठगी के शिकार हो गए हैं। पूजा-पाठ के लिए पहुंचे 5 लोगों ने आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को बेहोश कर दिया और 10 लाख रुपये, मोबाइल को लेकर भाग गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल, भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था और वे अकलतरा क्षेत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, समूचे देशवासी वतन के लिए मर मिटने वाले इन जांबाज जवानों की शहादत को सदैव याद रखेंगे। बता दें कि, 14 फरवरी 2019 दिन पूरे देश के लिए काला दिवस साबित हुआ। इस दिन हुए हमले की जिम्मेदारी मसूद अज़हर के नेतृत्व वाले पाकिस्तानी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर की पहचान पुलवामा जिले के कश्मीरी युवक आदिल अहमद डार के रूप में हुई। सैन्य काफिला 2,500 से अधिक…

Read More

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट में हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। कुलदीप यादव ने संकेत दिए हैं कि जडेजा ने अभ्‍यास सत्र में दमदार प्रदर्शन किया और आगामी मैच के लिए फिट नजर आ रहे हैं। ध्‍यान हो कि रवींद्र जडेजा को इंग्‍लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्‍ट में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके चलते वो विशाखापट्टनम टेस्‍ट से बाहर हो गए थे। बीसीसीआई ने तीसरे टेस्‍ट से पहले भारतीय टेस्‍ट स्‍क्‍वाड की घोषणा की और साथ ही बताया कि रवींद्र जडेजा का उपलब्‍ध होना फिटनेस…

Read More

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन ही अपना दम दिखाने लगी है। वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने के बाद मंडे टेस्ट में फिल्म थोड़ा लड़खड़ा गई थी, लेकिन मंगलवार को ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने अपना बिजनेस संभाल लिया। बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पूरी तरह बैलेंस बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। रिलीज के पांच दिनों फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। वैलेंटाइन का मिला फायदावैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की…

Read More

नई दिल्ली। भले ही आज कई लोग खाने में इसका इस्तेमाल डरते-डरते करते हैं, लेकिन हर घर के किचन में ये मिलती जरूर है। इसके बिना खाने का जायका ही अधूरा रहता है, ऐसे में आपको बता दें कि ये सिर्फ स्वाद नहीं, आपकी सेहत में भी चार चांद लगा सकती है। जी हां, आपका डाइजेशन सिस्टम मजबूत करने से लेकर ब्लड प्रेशर तक को कंट्रोल करने में लाल मिर्च खाना काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप भी इस मसाले से जी चुराते हैं, तो जान लीजिए इसके 5 बड़े फायदे। डाइजेशन सिस्टम स्ट्रांग होता है: लाल मिर्च का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज मंत्रियों के विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू होंगी। पहले दिन वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों की मांगे पारित होंगी। इससे पहले विधायक धर्मजीत सिंह शराब दुकानों में प्लेसमेंट कर्मियों की अनियमितता और जनक राम ध्रुव फसल बीमा लाभ न मिलने को लेकर ध्यानाकर्षण सूचनाएं पेश करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से सटे हीरापुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वहां के स्थानीय निवासियों ने मवेशियों से भरी ट्रक को पकड़ा है। जिसमें 13 गाय मृत हालत में मिली है। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। मवेशियों की तस्करी – ग्रामीणों ने तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि एसपी-आईजी ने सभी थाना प्रभारियों पर अवैध कारोबार पर नकेल कसने सख्त निर्देश दिए है। सीएम साय ने पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय में मीटिंग लेकर सख्त हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए पुलिस…

Read More