Author: admin

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने हार नहीं मानी। फिल्म ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भरकर ही दम लिया। फाइटर ने जैसे ही अपने गिरते कलेक्शन पर लगाम लगाई, फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर से मेकर्स को काफी उम्मीद थी, क्योंकि उनका मोटा पैसा इसके पीछे लगा था। स्टारकास्ट से लेकर कहानी तक, फिल्म में हर मसाला मौजूद है, लेकिन रिलीज के बाद फाइटर को बिजनेस करने में संघर्ष करना पड़ गया। ओपनिंग वीकेंड के बाद फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ने में…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय व्यंजनों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। हींग (Asafoetida Water) इन्हीं मसालों में से एक है, जिसे अक्सर कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक अविश्वसनीय मसाला है, जो न सिर्फ व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। यह अपनी विशिष्ट तेज सुगंध के लिए जाना जाता है। साथ कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से सहायक है। खाने में इसका इस्तेमाल करने के साथ आप इसका पानी भी पी सकते हैं। हींग का पानी (Hing Water Benefits) भी आपकी सेहत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा देशभर के किसान मुख्य सड़कों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जाम करेंगे। इस दौरान, खासकर पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों को पत्र जारी किसानों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पेंड्रा। पेंड्रा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से अंर्तराज्यीय मोटर साइकिल एक सदस्यीय चोर गिरोह को पकड़ा। आरोपित व खरीददार को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ मोटर साइिकल बरामद किया गया। वे बाइक की रंग बदलकर बेचने के फिराक में थे। जिले में लगातार मोटर साइकिल चोरी चोरी की शिकायतें आ रही थी। 12 जनवरी एवं चार फरवरी की रात में साप्ताहिक बाजार पेंडा से बाइक चोरी चली गई थी। इसमें टीवीएस अपाचे व हीरो होंडा, स्पलेंडर प्लस की बाइक चोरी हुई थी। मामले में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पेंड्रा पुलिस व साइबर सेल की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा आज बीजेपी में शामिल होने वाले है। जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बीजेपी में प्रवेश करेंगे। शाम को 7:00 बजे भाजपा कार्यालय में बीजेपी में शामिल होंगे। आपको बता दें कि बालोदाबाजार के ​पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे से इस्तीफा देने के बाद 26 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद प्रमोद शर्मा ने अमित जोगी के साथ मतभेदों के चलते जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब से उनके कांग्रेस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को वर्धा महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर किस्म का है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक़ गत दिनों पीडि़ता ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका वर्ष 2023 में प्रताप मरावी नामक युवक से जान परिचय हुआ था। दोनों की बातचीत होती थी। गत 21 अक्टूबर 2023 को प्रार्थिया निजी कार्य से अम्बिकापुर आई थी, इसकी जानकारी प्रताप मरावी को भी थी। देर रात्रि प्रार्थिया के पहुंचने पर प्रताप मरावी अपने मोटरसायकल से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी का दर्शन करने धमतरी विधानसभा के दर्शनार्थीयों का बुधवार को रंजना साहू ने आरती तिलक वंदन कर भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी विधानसभा से 75 मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भगवान श्री राम जी के दर्शन करने निकले हैं जो की 14 फरवरी से 18 फरवरी तक तीर्थ यात्रा में रहेंगे, विदित हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दरमियान समस्त क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने मेहनत कर प्रदेश में भाजपा की सरकार लाए, इस लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेन से भक्तों को अयोध्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज छत्त्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिवस हैं। आज की कार्रवाई भी अलग अलग मुद्दों को लेकर हंगामेदार होने की आशंका हैं। आज कार्यवाही के 9वें दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान मांगों के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक़ विधानसभा सत्र के 9वें दिन सदन में आज हंगामे के आसार हैं। प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी मंत्रियों को घेरते नजर आएंगे। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम (गृह) विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया। बधाई देते रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशी (भाजपा) राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी से मुलाकात कर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। राज्यसभा के सदस्य के रूप में राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी का योगदान अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप प्रदेश के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा ऐसा विश्वास है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.02.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट…

Read More