खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले विजिबल पुलिसिंग से स्वत: ही कानून व्यवस्था तगड़ी हो जाती है, इसी उद्देश्य से कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार देर रात जिले के संवेदनशील थाना उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर थाना में तैनात जवानों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित फरसगांव थाना का भी औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा कोंडागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों की स्थिति का देर रात जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने कहा है कि कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए से प्रति सप्ताह इसी तरह औचक निरीक्षण जिले के विभिन्न थाना व पुलिस तैनात पॉइंट में की जाएगी।
Trending
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
- पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त
- सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना
- बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
- नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

