खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएमडीसी के अधिकारी विकास देवांगन कुछ समय पहले दंतेवाड़ा में ही पदस्थ थे। उन्होंने किरंदुल और बचेली के व्यापारियों से पैसे उधार लिए थे। करीब 06 से ज्यादा व्यापारियों ने उन्हें 05-05 लाख रुपए दिए थे। अफसर ने उन्हें वादा किया था कि वे पैसे जल्द ही लौटा देंगे। लेकिन इसी बीच उनका तबादला कर्नाटक हो गया। तब उन्होंने व्यापारियों को ब्लैंक चेक देकर पैसे लौटाने का वादाकर कर्नटका चला गया। जब व्यापारियों ने चेक बैंक में लगाया, तो चेक बाउंस हो गया, जिसकी जानकारी उन्होंने विकास देवांगन को दी। हालांकि विकास ने शुरू में तो कहा था कि पैसे चुका दूंगा, लेकिन बाद में व्यापारियों का फोन उठाना भी बंद कर दिया। ट्रांसफर होने पर अधिकारी कर्नाटक चले गया। इसके बाद जिले के 06 व्यापारियों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को पकडऩे कर्नाटक भेजा गया, यहां से विकास देवांगन को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा लाकर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर उन्हें आज बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दियागया है।
दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि एनएमडीसी के अधिकारी विकास देवांगन ने लाखों रुपए की ठगी की है। दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि बाहर के भी कुछ व्यापारियों से इन्होंने पैसे लिए थे, जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है।

