Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज पेंड्रा में स्कूली बच्चों के न्योता भोज में शामिल हुए। उन्होंने बड़े स्नेह से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, प्रणव कुमार मरपच्ची और किरण सिंह देव ने बच्चों को खीर, पूड़ी, पुलाव, पापड़, सलाद, चटनी और केला परोसा। उन्होने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सवेरे 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तामामुंडा पहुंचेंगे। साय वहां गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तामामुंडा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां से 1.45 बजे मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डांडटोली पहुंचेंगे। वे वहां शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर…

Read More

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के कुछ क्षेत्र में गर्मी धान फसल को लेकर किसानों ने अघोषित बिजली कटौती और लो- वोल्टेज की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग ने शिकायत प्राप्त क्षेत्रों में अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे है। इसी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ज़िले विद्युत अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी, तहसीलदार सहित ज़िला विद्युत अधिकारी और किसान, किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि जहां किसानों की रबी सीजन में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सदर बाजार स्थित चारामा के स्टेट बैंक में पार्षद बिहारी देवांगन के पुत्र के थैले से डेढ़ लाख की उठाईगिरी को सफाई के साथ अंजाम देकर आरोपी चंपत हो गया। आरोपी द्वारा पार्षद के पुत्र के थैले से रुपये निकालने की वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में आरोपी थैले से रुपये निकालते नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे उठाईगीर के आरोपी की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारामा के सदर बाजार स्थित स्टेट बैंक में नगर पंचायत चारामा के पार्षद बिहारी देवांगन का…

Read More

दलीय चाटुकारीता में छत्तीसगढ़ का अपमान करना बंद करें भाजपाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय करों में राज्यांश में से छत्तीसगढ़ के हिस्से का 4842 करोड़ का किस्त जारी होने पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि संघीय ढांचे के तहत केंद्रीय करों में राज्यांश राज्यों का अधिकार होता है कोई एहसान नहीं। दलीय चाटुकारिता में तथ्यहीन बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं की कोल की रॉयल्टी में पेनल्टी का…

Read More

दूसरे जिले में भी कर रही हैं समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का विक्रय खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं प्राकृतिक फूल पत्तियों के माध्यम से हर्बल गुलाल बना रही है। हर्बल गुलाल बनाने में गुलाब, गेंदा, चांदनी, रात रानी के फूल, टेशू के फूलों सहित पत्तियां, एवं पालक भाजी, लाल भाजी का उपयोग किया जा रहा है, जो त्वचा को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता है। समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव के हाट बाजार में विक्रय किया जा रहा है, तो वहीं समूह की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। सर्वोच्च न्यायालय के मार्ग दर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये। जहां 01 बच्चे की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाये गये। जिनका उम्र सत्यापन कराया जाएगा। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी पत्नी जेल…

Read More

कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, नवीनीकृत राशन कार्ड किया प्रदाय खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में 01 मार्च से ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का घर पहुंच लाभ दिलवाने सुशासित ग्राम अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कनई से सुशासित ग्राम अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदाय किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कनई में कुसुमलता, रजनी बाई, कलिंद्री बाई, ईश्वरी बाई, सावित्री बाई, दुर्गा, ननकी…

Read More

पीसीसी अध्यक्ष राजधानी के शास्त्री बाजार में सब्जी खरीद कर करेंगे विरोध खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई जैसे-खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी/पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 2 मार्च को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय के स्थानीय सब्जी बाजार में सब्जी व किराना स्टोर्स में दैनिक आवश्यक, रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदकर विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजन रोजमर्रा की वस्तुयें खरीद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Read More

डीआरजी के जवानों के द्वारा प्रवस के बाद जच्चा-बच्चा को ईलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले की पुलिस के द्वारा एक ओर नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता से समन्वय स्थापित कर सहयोग के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में थाना ओरछा से आज शुक्रवार को जिला पुलिस बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं छस. बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु निकली थी, जहां उक्त पुलिस बल को ग्राम बटुमपारा जंगल में एक महिला पालो पति मानकू प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, जो…

Read More