खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सवेरे 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तामामुंडा पहुंचेंगे। साय वहां गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तामामुंडा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां से 1.45 बजे मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डांडटोली पहुंचेंगे। वे वहां शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरांह 3.25 बजे तपकरा पहुंचेंगे। साय वहां लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तपकरा से कार द्वारा शाम 7 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां 7.30 बजे स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साय कार्यक्रम के बाद रात्रि 8 बजे जशपुर से कार द्वारा रवाना होकर 8.45 बजे ग्राम बगिया पहुंचेंगे। वे ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
Trending
- महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना- सौर ऊर्जा का करें अधिक से अधिक उपयोग
- पारिस्थितिकी पुनरुद्धार का बड़ा संकेत: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा संकटग्रस्त ‘ढोल’ का संगठित झुंड
- दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
- पुरानी रंजिश में अधेड़ ने बीच चौराहे पर फरसे से काटकर की कन्हैया की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बकावंड में अवैध क्लिनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप

