Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। नई एसपी के आने के बाद पुलिस विभाग में पहली बड़ी सर्जरी की गई है। 9 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक, और 126 आरक्षकों काे इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश नव पदस्थ एसपी अंकिता शर्मा ने जारी किया है। देखें सूची –                      

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महादेव सट्टा एप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल ईडी ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। रायपुर ईडी को जांच के दौरान तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन मिला था। भोपाल ईडी आज तलरेजा को रायपुर ईडी को सौंपेगी। वहीं फरार चल रहे रतनलाल जैन की तलाश जारी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप मामले में की है। जानकारी के मुताबिक भोपाल से ईडी ने गुरुवार रात सट्टा किंग गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार…

Read More

राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की खुशी मना रहे हैं। यह गौरवशाली पल को सभी रामोत्सव के रूप में मना रहे है जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान हुए हैं। राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में त्रिवेणी संगम राजिम के चल रहे कुंभ कल्प के मुख्यमंच में 03 मार्च को ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत प्रदेश के श्रमिकों को 1500 रूपए प्रतिमाह देने की शुरूआत हो गई है। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीगसढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल लखन लाल देवांगन ने महासमुंद के श्रमिक चैतराम से उनके मोबाईल फोन में चर्चा कर इसकी जानकारी ली। श्रमिक चैतराम ने श्रम मंत्री से चर्चा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री का आभार प्रकट किया। योजना के तहत पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर है। वे सबसे पहले सिंगरौली पहुंचे। यहां जिला मुख्यालय स्थित एनसीएल ग्राउंड के हेलीपैड में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से माता ज्वाला देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। सीएम साय इसके बाद सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी सामुदायिक भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जहां प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा करने के उपरांत सम्मेलन में जिले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा पर अवैध तस्करों पर सतत् निगाह रख,उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। जिसके लिए समय पर प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर आज थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास द्वारा बोराई चेक पोस्ट नाके पर मय स्टॉफ के नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी तभी उडिसा के तरफ से आते एक ट्रक क्रमांक RJ-06-GD -5696 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दानवीर लोगों की कमी नहीं है। वैसी भी दान देने की परम्परा हमारे समाज में प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां नई फसल की खुशी में छेरछेरा पर्व में दान देने की परंपरा है। यह हमारे समाज की दानशीलता का उदाहरण है। हमारे शास्त्रों में भी अन्नदान को महादान की संज्ञा दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए समाज की इसी परम्परा का सहारा ले रही है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में समुदाय की भागीदारी जोड़ते हुए न्योता भोजन की अनूठी पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 11 करोड़ 32 लाख 64 हजार 807 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए एक हजार से दस हजार रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45032 हितग्राहियों को कुल 9,66,49,760…

Read More

कामकाजी महिलाओं के लिए बना वरदान खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कामकाजी महिलाओं के सामने हमेशा इस बात की चुनौती रहती है की जब वे ऑफिस जाए तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा। वे अक्सर तनाव में रहती है, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष रुचि दिखाई और जिला मुख्यालय में जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त पालना घर स्थापित किया। जिसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम…

Read More

प्रदेश की महिलाएं बढ़ रही हर दिशा में आगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिलाओं की आत्मनिर्भरता वास्तव में देश और समाज दोनों की विकास से जुड़ी हुई है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो एक परिवार और समाज भी सशक्त होता है। इसका सकारात्मक परिणाम बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति के रूप में होता है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर…

Read More