Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी आठ मार्च को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले किसानों के सम्मेलन से ही लोकसभा चुनाव का आगाज होगा। इस बैठक और महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी जा रही है। यह जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने गुरुवार को एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता में दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। जिले में में 10 वर्ष की मासूम नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मौके से फरार है। बता दे आरोपी युवक ने बच्चे के साथ दरिंदगी कर अधनंगी हालत में छोड़ दिया। बच्ची रोती चीखती भागती हुई घर पहुंची तो मां बुरी तरह घबरा गई और पूछने पर बालिका ने अपनी मां को बताया। जानकारी लगते ही माता- पिता और परिवारजन थाने पहुचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं। इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। दिल्ली से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट में यह बात कही। वही छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं पर उन्होंने कहा, “बिना दबाव के परीक्षा दें. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें सीएम साय शामिल हुए। खबर है कि इस दौरान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर से गुजरने वाले रिंग रोड में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवम् सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था संचालन हेतु यातायात को बातचीत कर खतरनाक ढंग से नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सचिंद्र कुमार चौबे के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी एवं करण कुमार ऊके के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा हर शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नंबर 1 व रिंग रोड नंबर 2 में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी व बाइक देने की घोषणा की है। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10 वीं व 12 वीं में अव्वल आने वाले छात्रों को स्कूटी या बाइक देने का ऐलान किया है। विधायक ने कहा है, कि ऐसे ऐलान से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा है कि, प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। शुक्रवार से 12 वीं की व शनिवार से 10 वीं की बोर्ड परीक्षा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य मुलाकात की।  

Read More

मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुरमें पिछले तीन माह में पूर्ण हुए 5 हजार 500 से अधिक आवास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी के तहत अपने पहले ही कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में तेजी से आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पिछले तीन महीने में ही 5 हजार 611 आवास निर्माण के कार्य पूर्ण किए गए हैं। जशपुर जिले के सभी जनपदों में वर्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजिम में स्थित श्री रामचंद्र मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। मंदिर में लगे शिलालेखों तथा पुरातत्व विभाग द्वारा लगे सूचना बोर्ड से ज्ञात होता है कि इस मंदिर का निर्माण कल्चुरि सामंतो द्वारा ग्यारहवीं शताब्दीं में किया गया था। इस मंदिर में भगवान गणेश जी की एक नृत्य करती हुई मूर्ति है जो पुरातत्ववेत्ता के अनुसार काफी पुरानी है जिसे पुरातत्व विभाग द्वारा विशेष संरक्षण प्राप्त है। मंदिर के गर्भगृह में पाषाण स्तंभो पर उकेरा गया शिल्प बहुत ही मनमोहक है जो कल्चुरि कालीन संस्कृति और सभ्यता दर्शाती है। मंदिर के दरवाजे पर शिल्प की उत्कृष्ट…

Read More

18 लाख प्रधानमंत्री आवास केवल होर्डिंग और विज्ञापनों में हकीकत में एक भी नहीं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने अभी तक एक भी हितग्राही के खाते में एक रू. भी नहीं डाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास केवल सरकारी विज्ञापनों और होर्डिंग में ही दिखते रहे है, हकीकत में भाजपा सरकार के आने के बाद एक भी हितग्राही के लिये आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने आवासहीनों के खाते में पहली किश्त डाली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर ब्लॉक के बांदे इलाके के ग्राम पिव्ही नंबर 102 के निवासी गोकुल कृष्ण को जंगल से लकडिय़ां इक_ा करने के दौरान माता लक्ष्मी, श्रीगणेश, श्रीकृष्ण, बजरंगबली, नाग देवता की धातु की मूर्तिं के साथ एक सिंहासन एक शंक एक त्रिशूल मिला है। मूर्तियां कितनी पुरानी है एवं मोसमटोला गांव के नाले में यह सभी मूर्तियां कैसे पहुंची यह शोध का विषय है। गोकुल कृष्ण ने बताया कि पिव्ही 102 के पास मोसमटोला गांव के जंगल से लकडिय़ां लेने गए थे। लकडिय़ां ढूंढने के दौरान नाले की रेत में दबे हुए एक त्रिशूल पैर…

Read More