Author: admin

कहा- अनुच्छेद 370 को हटाना मिल का पत्थर, मोदी-शाह को हमेशा याद करेगा देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल पहुंचे और पीवीआर में आर्टिकल 370 मूवी देखी। इस दौरान फिल्म की प्रशंसा करते हुए अमित जोगी ने कहा आजादी के लगभग 70 साल बाद भारतीय संविधान में अस्थायी रूप से प्रावधानित अनुच्छेद 370 को भारतीय संविधान से हटाया जाना एक मील का पत्थर के समान है, भारत जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, भारत का मुकुट और सांस्कृतिक धरोहर है जम्मू कश्मीर। ऐसे में अनुच्छेद 370…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, माओवादियों ने भाजपा नेता पर धारदार हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है। यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना के टीआई और एएसआई पर एसपी ने निलंबन की कार्यवाही की है।बता दें कि कुछ दिन पहले आरक्षक नंदलाल सारथी को 50 हजार की मांग किए जाने के मामले में एसपी ने निलंबित किया था। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज यादव व एएसआई कुंवर साय पैकरा को भी निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी और एएसआई के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके द्वारा बिना एफआईआर दर्ज किए और बिना रोज नामचा के 24 घंटे से अधिक समय तक एक व्यक्ति को थाना में बिठाकर गया था। एसपी से शिकायत के बाद जांच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कल ही समाप्त हुए फरवरी में सकल माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1,68,337 करोड़ राजस्व संग्रहण दर्ज‌ किया ।जो फरवरी -23 की तुलना में 12.5% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि घरेलू लेनदेन से जीएसटी में 13.9% की वृद्धि से प्रेरित रही और वस्तुओं के आयात से जीएसटी में 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध ₹1.51 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.6% की वृद्धि दर्शाता है। राज्य वार वृद्धि के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी 4% की बढ़ोतरी रही। वित्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नई योजना को शुरू की है, जो है महतारी वंदना योजना 2024। इस योजना के अंतर्गत हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे यानी की हर साल पूरे 12000 रुपयों की आर्थिक मदद सरकार द्वारा महिलाओं को प्राप्त होगी। महिलाओं की क्या थी पात्रता : 1. महतारी वंदना योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए आपको छत्तीसगढ़ की निवासी महिला होना अनिवार्य है। 2. इस योजना का लाभ सिर्फ छत्तीसगढ़ की विवाहित महिला ही उठा सकती है। 3. लाभार्थी महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपयों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन ’रामोत्सव’ की थीम पर मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर राजिम सहित आसपास के क्षेत्रों में लाइट से डेकोरेट किया गया है। वहीं राजिम मेला क्षेत्र के पैरी नदी किनारे सीताबाड़ी में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सीताबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले वर्षों में खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। अवशेष के आधार पर पुरातत्ववेता के अनुसार इस जगह पर किसी समय में बंदरगाह होने की पुष्टि मिलती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बंदरगाह…

Read More

बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं और कहा धन्यवाद जिले में अबतक का 40वाँ न्योता भोज कलेक्टर ने समाज को न्योता भोज से जुड़ने किया आग्रह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी डिपरापारा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों के चेहरे खिल उठे, वे माध्यान्ह भोजन के समय पेस्ट्री, गुलाब जामुन, के साथ पूड़ी-सब्जी जैसे अन्य व्यंजन ग्रहण कर रहे थे। यह अवसर न्योता भोज का था जो कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अपनी सुपुत्री सुआद्या सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को दिया। बच्चों ने सुआद्या को जन्मदिन की बधाईयां प्रेषित की और कलेक्टर को धन्यवाद दिया। कलेक्टर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम मुरा में आयोजित हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।गौरतलब है कि विगत तीन दिनों से रायपुर के धरसींवा विकासखण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखन लाल मिश्र के ग्राम मुरा में हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य प्रवचन आयोजित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम में प्रभु रामलला का दर्शन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री नेताम अपने धर्मपत्नी के साथ सरयू नदी में पुण्य स्नान कर आराध्य देव को स्मरण किया। गौरतलब है कि मंत्री रामविचार नेताम अपने जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या धाम गए हुए हैं। उन्होंने प्रभु रामलला के दर्शन पश्चात् कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। छत्तीसगढ़ प्रभु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत आज ’’न्योता भोजन’’ का प्राथमिक शाला माधोपारा हारम, विकास खण्ड गीदम में आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा जयंत नहाटा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार कठौते द्वारा पौष्टिक और स्वादिष्ट ’’न्योता भोजन’’ खीर, पूरी, सब्जी, दाल-चावल आदि परोसा। अधिकारियों ने नन्हें स्कूली विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किए। ज्ञात हो कि छ.ग. शासन ने स्कूलों में ’’न्योता भोजन’’ की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी…

Read More