Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश और उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश (W.P.(IL) नं. 58/2019, संजय रजक बनाम राज्य शासन एवं अन्य के परिपालन में पेंड्राडीह बायपास पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।नायब तहसीलदार बोदरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई तथा पंचायत की संयुक्त टीम ने सुबह 10 बजे से कार्रवाई प्रारंभ की, जिसमें कुल 26 व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई पूर्ण रूप से शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक बनाम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक चाचा ने घरेलू रंजिश के चलते अपनी ही 15 वर्षीय भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अपनी भाभी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम एरंड बेहराटोली का मामला।मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का अपने भाई और उसके परिवार से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। नक्सल लीडर प्रभाकर के दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली – रमेश कुमार और चिन्तु ताम्रकार अनेक घटनाओं में प्रभाकर के साथ रह चुके हैं। इन पर प्रभाकर को इलाज के लिए शहर ले जाने एवं उसकी पत्नी रावघाट एरिया कमेटी कमांडर राजे कांगे को आश्रय देने का आरोप है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी के स्थापना दिवस पर आज से कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा, जो 15 अप्रैल को डॉ। भीमराव अंबेडकर की आधारित गोष्ठी के आयोजन के साथ समाप्त होगा। इस बीच सभी गांव में ध्वज फैलाकर भाजपा कार्यकर्ता सेल्फी पोस्ट करेंगे। 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम होगा।8 और 9 अप्रैल को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद 10, 11 और 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान चलेगा, जिसमें गांव-गांव में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। 13 और 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास स्वच्छ भारत अभियान चलेगा। अंत में 15 अप्रैल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि का आज नवाँ दिन है। आज माँ सिद्धिदात्री की पूजा होगी। इसके अलावा आज रामनवमी पर राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सुदूर क्षेत्र तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:45 बजे बगीया में पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पुनः बगीया में हेलीपेड लाउंज का भी लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम बगीया स्थित निज निवास में करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं।नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धतामुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल…

Read More

बस्तर अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज से जाना जायेगा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम 2025 का ऐतिहासिक समापन समारोह सम्पन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्पकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा, और बस्तर की संस्कृति को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान नाबालिग ने बच्चे को भी जन्म दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक रितेश तिग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक रितेश तिग्गा ने नाबालिग के साथ तीन साल तक बलात्कार किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई और घटना के 8 महीने बाद बच्ची को जन्म दिया। नवजात की मौत के बाद मामला सामने आया। इसके बाद पीड़िता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभ दिलाने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों का शत-प्रतिशत वय वंदना कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 34,076 के विरुद्ध अब तक 16,951 हितग्राहियों का वय वंदना कार्ड बनाया जा चुका है। शेष बचे 17,125 हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाने हेतु 7 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक 3 दिवसीय महाअभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, खंड चिकित्सा अधिकारी, मुख्य…

Read More