Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज प्रबंधक संघ की सात सूत्रीय मांगाें में नियमितिकरण की प्रमुख मांग काे लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आज रविवार काे दूसरे दिन भी जारी रहा। लघु वनोपज प्रबंधक संघ का दावा है कि हड़ताल से प्रदेश के 52 लाख लघु वनोपज संग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ की प्रमुख मांग प्रबंधकों के नियमितिकरण की है. इसके अलावा 7, 8, 9 ग्रेड पे नहीं मिलने से भी छत्तीसगढ़ लघु वनोपज प्रबंधक संघ नाराज है। प्रबंधक पिछले 37 सालों से 14 लाख लघु वनोपज संग्रहणकर्ता परिवारों को शासन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर भाजपा कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्रवादी परंपराओं को नमन किया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। ? पार्टी के गौरवशाली इतिहास का स्मरण राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा, “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठन आधारित राजनीति का प्रेरणास्त्रोत रहा है। 1980 से लेकर अब तक भाजपा ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-दुर्ग। साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी के जिस तरह के दृश्य दिखाए गए थे, अब वैसी ही तसवीरें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी सामने आ रही हैं। यहां कौहा लकड़ी की तस्करी उसी फिल्मी स्टाइल में मेटाडोर के जरिए, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर की जा रही है। ❖ तरीका भी बिल्कुल फिल्मी सूत्रों के अनुसार तस्कर रात के समय कौहा लकड़ी के मोटे-मोटे गोलों को मेटाडोर में भरकर ऊपर से त्रिपाल से ढंक देते हैं। इससे बाहर से देखने पर सामान्य ट्रांसपोर्ट गाड़ी लगती है। पूछताछ में ड्राइवर दावा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। शादी के चंद रोज पहले युवती ने अपने घर से निकलकर पास लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बगीचा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बुटूंगा के सरपंच नकुल राम का परिवार बेटी प्रतिमा की शादी की तैयारी में जुटा था, इस बीच प्रतिमा ने आज सुबह घर के पास लगे पेड़ में फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। बेटी के इस कदम से पूरा परिवार अवाक है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले में “सुशासन तिहार-2025” की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार यह तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद को सशक्त बनाने हेतु तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार 2025” के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान तत्परता से करें, ताकि उन्हें कहीं भटकना ना पड़े। बैठक में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।भगवान राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्यमुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा और न्यायप्रियता को अपने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 31 मार्च 2024 की रात रायपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र पंडरी में स्थित ‘श्री शिवम’ कपड़ा शोरूम में हुई लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली है। इस सनसनीखेज चोरी की योजना शोरूम में ही कार्यरत कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बनाई थी। ? कैसे हुआ खुलासा? शोरूम के संचालक संजय राठी द्वारा 1 अप्रैल को सिविल लाइन थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटाली एवं समेली के 44 ग्रामीण संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए, जिस पिकअप वाहन में ग्रामीण सवार थे, वह वाहन पालनार में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसकी जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायकचैतराम अटामी ने तत्काल प्रशासन को निर्देशित किया एवं लगातार संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस, एम्बुलेंस तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल घटनास्थल पर दिशा निर्देश देते हुए भेजा गया एवं उन्हें प्रशासन की…

