खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर भाजपा कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्रवादी परंपराओं को नमन किया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
? पार्टी के गौरवशाली इतिहास का स्मरण
राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा,
“भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठन आधारित राजनीति का प्रेरणास्त्रोत रहा है। 1980 से लेकर अब तक भाजपा ने हर चुनौती को अवसर में बदला है और करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संघर्ष के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस परिवर्तन का सहभागी है।
? वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ, समर्पित और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें से कई कार्यकर्ता ऐसे भी थे जिन्होंने आपातकाल के समय संघर्ष किया था या 1980 के दशक में संगठन की नींव मजबूत की थी।

