Author: admin

मुख्यमंत्री ने परिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग का ट्रेलर किया लॉन्च खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया।उन्होंने विधायक और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, नवनियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। सीएम साय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दोहरे हत्यकांड का मामला सामने आया है। यहां सनकी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी और एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मनोज मांझी को गिरफ्तार किया है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 4 अप्रैल की शाम जब आरोपी मनोज घर लौटा तो वहां मौजूद उसकी पत्नी फुलकुंवर और लक्ष्मण मांझी को देखकर वह आग बबूला हो गया। आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक गहराया तो वह अपना आपा खो बैठा और टांगी से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अशोक निर्मलकर है। कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया।इसके अलावा आरोपी द्वारा हत्या के बाद आग लगाने की भी योजना थी। क्योंकि घटनास्थल पर पेट्रोल व माचिस भी मिला। पुलिस को हत्या का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर है, जो वारदात के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा है कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 4 लाख रुपए बालिका को प्रतिकर राशि देने को कहा गया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि 6 साल की बालिका 27 नवंबर 2022 की दोपहर 1.30 बजे अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जदू उर्फ मिथुन बाघ (50 साल) ने अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों…

Read More

सृष्टि की संचालिका कही जाने वाली आदिशक्ति की नौ कलाएं (विभूतियां) नवदुर्गा कहलाती हैं। नवदुर्गाओं में सबसे श्रेष्ठ और सिद्धि और मोक्ष देने वाली दुर्गा को सिद्धिदात्री कहा जाता है। इनकी पूजा चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है, इसी दिन श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।मां दुर्गा के इस अंतिम स्वरूप की अराधना के साथ ही नवरात्र के अनुष्ठान का समापन हो जाता है। राम नवमी और मां सिद्धिदात्री का पर्व महानवमी एक ही दिन मनाया जाता है क्या इसका कोई खास संबंध है, आइए जानते हैं।मां सिद्धिदात्री और श्रीराम का पर्व एक ही दिनभगवान राम का…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की हैट्रिक नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हरा दिया है। IPL 2025 में दिल्ली ने जीत की हैट्रिक लगा दी है, दूसरी ओर CSK को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। चेपॉक मैदान में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 183 रन बनाए थे, जवाब में चेन्नई की पूरी टीम 158 रन ही बना पाई। विजय शंकर ने 69 रनों की अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन उनका खराब स्ट्राइक रेट चेन्नई टीम पर बहुत भारी पड़ा।विजय शंकर का स्ट्राइक रेट CSK को ले डूबाचेन्नई सुपर…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सबसे बड़ा स्टारडम रखने वालों में से एक सलमान खान की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए आज पूरा एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन फिल्म की कमाई हर रोज पिछले दिन से ज्यादा निराश कर रही है। फिल्म को लेकर कई संभावनाएं जताई गई थीं, जैसे ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग लेने से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार होगी, तक। लेकिन न तो फिल्म ने इन संभावनाओं को सच साबित किया और न ही सलमान खान के फैंस को कोई खुशी हुई।ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म की आज यानी 7वें दिन…

Read More

नई दिल्ली। खांसी-जुकाम में राहत पाने के लिए लोग घरों में रखा तेज पत्ता, सफेद इलायची को हल्की आंच से सुलगाकर उसकी खुशबू ले सकते हैं। इससे तेज खांसी में तुरंत राहत मिलती है। हालांकि यह दिखने में बीड़ी के जैसा ही लगता है। खांसी-जुकाम में राहत देने के लिए घरों में तेज पत्ता इस्तेमाल होता है। इसके औषधीय गुण गले की खराश और कफ से लड़ने में मदद करते हैं।वहीं, सफेद इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे कूटकर तेज पत्ते पर रखा जाता है। ताकि गले को अंदर से राहत मिल सके।तेज पत्ते पर कूटी हुई इलायची…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमाम कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा है कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने वाले, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विकास के सूरज से पूरा देश आलोकित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में जुआ और सट्टा पर शिकंजा कसते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दो ऑनलाइन सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर इदगाह चौक और मध्य नगरी चौक इलाके में दबिश दी गई, जहां आरोपी कमल लखवानी और जय नागवानी को आईपीएल क्रिकेट मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलते पकड़ा गया। दोनों के पास से कुल 2 मोबाइल फोन, नगद 1500 रुपये, सट्टा पट्टी और मोबाइल स्क्रीनशॉट जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर…

Read More