खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज प्रबंधक संघ की सात सूत्रीय मांगाें में नियमितिकरण की प्रमुख मांग काे लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आज रविवार काे दूसरे दिन भी जारी रहा। लघु वनोपज प्रबंधक संघ का दावा है कि हड़ताल से प्रदेश के 52 लाख लघु वनोपज संग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ की प्रमुख मांग प्रबंधकों के नियमितिकरण की है. इसके अलावा 7, 8, 9 ग्रेड पे नहीं मिलने से भी छत्तीसगढ़ लघु वनोपज प्रबंधक संघ नाराज है। प्रबंधक पिछले 37 सालों से 14 लाख लघु वनोपज संग्रहणकर्ता परिवारों को शासन की योजनाओं का फायदा पहुंचा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से तेंदुपत्ता संग्रहण, भुगतान, बोनस का वितरण,14 लाख परिवारों का बीमा, छात्रवृत्ति, 65 प्रकार के लघु वनोपज का न्यूनतम दर पर संग्रहण शामिल है।
छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कवासी ने कहा कि लघु वनोपज संग्रहण में पूरे देश मे छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है। लघु वनोपजों के संग्रहण में प्रदेश सरकार को 13 राष्ट्रीय अवार्ड भी मिले हैं। लघु वनोपज संघ का कहना है कि सरकार 37 वर्षाें से प्रबंधकों का शोषण कर रही है। अब हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, अब नियमितीकरण के अलावा दूसरा कोई विकल्प हमे मंजूर नहीं है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

