खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी के स्थापना दिवस पर आज से कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा, जो 15 अप्रैल को डॉ। भीमराव अंबेडकर की आधारित गोष्ठी के आयोजन के साथ समाप्त होगा। इस बीच सभी गांव में ध्वज फैलाकर भाजपा कार्यकर्ता सेल्फी पोस्ट करेंगे। 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम होगा।
8 और 9 अप्रैल को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद 10, 11 और 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान चलेगा, जिसमें गांव-गांव में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। 13 और 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास स्वच्छ भारत अभियान चलेगा। अंत में 15 अप्रैल को डॉ। भीमराव अंबेडकर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

