खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक चाचा ने घरेलू रंजिश के चलते अपनी ही 15 वर्षीय भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अपनी भाभी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम एरंड बेहराटोली का मामला।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का अपने भाई और उसके परिवार से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही सीतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सीतापुर भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश में जुट गई है।
Trending
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार
- रक्षाबंधन पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; सूतक भी नहीं होगा
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

