खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान नाबालिग ने बच्चे को भी जन्म दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक रितेश तिग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
आरोपी युवक रितेश तिग्गा ने नाबालिग के साथ तीन साल तक बलात्कार किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई और घटना के 8 महीने बाद बच्ची को जन्म दिया। नवजात की मौत के बाद मामला सामने आया। इसके बाद पीड़िता आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर बगीचा थाना पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376(2)n,पोक्सो 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी युवक रितेश तिग्गा को गिरफ्तार किया। बगीचा थाना प्रभारी संत राम अयाम ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। नाबालिग गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

