Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में सीएम योगी ने कहा, भाजपा की सरकार ने यहां के गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों के उत्थान के लिए मोदी जी के नेतृत्व में कार्य किया। कांग्रेस की सरकार के ऊपर घोटाले और महादेव एप का आरोप है और एफआईआर है, उसके बाद भी ठस्के के साथ इस सीट से चुनाव लड़ रहा है। नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। शराब घोटाला तो कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। भूपेश बघेल की सरकार ने गोबर का घोटाला किया। खाद की कालाबाजारी की। उन्होंने कहा, भुनेश्वर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के सोशल मीडिया में पीएम मोदी के वीडियो में वाशिंग पाउडर का गाना लगाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भ्रम फैलाना, झूठ बोलना कांग्रेस की नियति है।कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है।इन्होंने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए हैं। ये बताता है कि कांग्रेस किस स्तर तक नीचे जा सकती है। लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति ऐसी होगी कि उन्हे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं मिलेगा। प्रियंका गांधी की सभाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे…

Read More

29 नक्सलियों में से 10 नक्सली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोनल कमेटी एवं 14 नक्सली पीएलजीए मारे गये हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला के थाना छोटेबेठिया अंतर्गत हापाटोला के जंगल में 16 अप्रैल को डीआरजी कांकेर एवं बीएसएफ 94वीं वाहिनी की संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ के पश्चात बरामद किये गये 29 नक्सलियों के शव सहित अत्याधुनिक हथियार बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही विगत 04 दिनों से लगातार की जा रही थी। मारे गये सभी नक्सलियों की शिनाख्तगी एवं अन्य कार्यवाही पुलिस ने पुरी कर ली है। आपाटोला मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लोकसभा के चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का लगातार बिलासपुर आना जाना शुरू हो गया है। ताबड़तोड़ सभा का आयोजन भी हो रहा है। पक्ष और विपक्ष ना केवल जीत का दावा कर रहे हैं..बल्कि एक दूसरे की सिलाई भी खोल रह हैं। मतदाता पूरे घटनाक्रम पर नजदीकी से नजर बनाए बैठा है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने प्रेस नोट जारी कर कही। गौरहा ने बताया कि इस बार का चुनाव एतिहासिक होगा निश्चित रूप से 4 जून को रिजल्ट भी अप्रत्याशित होगा। युवा नेता ने लहराया परचमजिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-सक्ती। लोकसभा चुनाव में अवैध लेनदेन को रोकने के लिए लगायी गयी FST टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 11 लाख पकड़ने में सफलता पायी है। इन पैसों के संबंध में व्यापारी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद एफएसटी ने पैसों को जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी की तरफ से जिले के बॉर्डर एरिया में स्थापित किए गए चेक पॉइंट में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार की सुबह चांपा निवासी व्यापारी अनूप अग्रवाल अपनी कार से रकम लेकर रायगढ़ जा रहे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से नक्सल संगठन में सक्रिय 03 नक्सलियों 01. कवासी हुंगा पिता स्व. वागा (सिंघनमडग़ू आरपीसी अंतर्गत डीएकेएमएवस अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख) निवासी बड़ेकेडवाल थाना चिंतागुफा 02. नुप्पो भीमा पिता स्व. गंगा (सिंघनमडग़ू आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) निवासी बड़ेकेड़वाल थाना चिंतागुफा 03 हेमला शांति पिता हेमला सिंगा (पूर्व में एसजेडसीएम बारसे देवा की गार्ड, वर्तमान में नागाराम आरपीसी अंतर्गत केएएमएस अध्यक्षा, 01 लाख ईनामी) निवासी नागाराम थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर में फरसपाल से चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से सीआरपीएक के 10 जवान घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त बस में 36 जवान सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है । सभी घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है। तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाइवे के पास की है घटना है. बता दे कि सड़क के बीच अचानक मवेशी आ गई थी. इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और…

Read More

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत पवित्र माना गया है। यह व्रत भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। इस माह यह व्रत 21 अप्रैल को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार का प्रदोष व्रत बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस दौरान कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं, जिससे व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। इन शुभ योगों में पूजा करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। प्रदोष व्रत तिथि और समयचैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 अप्रैल को रात 11.05 बजे शुरू होगी। इसका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव में चर्चित सीट राजनांदगांव में रविवार का दिन राजनीतिक गहमागहमी वाला रहने वाला है। भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने जा रही है। विशेष बात यह है कि दोनों सभाएं आठ किलोमीटर की दूरी पर होने जा रही है। पहले सभा दोपहर 12 बजे ग्राम कुमर्दा से लगे सागर गांव में होगी। वहां उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इसके ठीक तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे ग्राम मोहड़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सभा होगी। दोनों दल इन सभाओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में…

Read More

नई दिल्ली। पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय बारिश की भेंट चढ़ने के बाद रावलपिंडी में पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 18.1 ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संन्यास से वापस राष्ट्रीय टीम में आए मोहम्मद आमिर ने टिम रॉबिन्सन को चार के स्कोर पर आउट कर दमदार वापसी। शाहीन शाह अफरीदी ने सीफर्ट को 12 के स्कोर…

Read More