खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से नक्सल संगठन में सक्रिय 03 नक्सलियों 01. कवासी हुंगा पिता स्व. वागा (सिंघनमडग़ू आरपीसी अंतर्गत डीएकेएमएवस अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख) निवासी बड़ेकेडवाल थाना चिंतागुफा 02. नुप्पो भीमा पिता स्व. गंगा (सिंघनमडग़ू आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) निवासी बड़ेकेड़वाल थाना चिंतागुफा 03 हेमला शांति पिता हेमला सिंगा (पूर्व में एसजेडसीएम बारसे देवा की गार्ड, वर्तमान में नागाराम आरपीसी अंतर्गत केएएमएस अध्यक्षा, 01 लाख ईनामी) निवासी नागाराम थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स सुकमा एवं कीरत सिंह बोपाराय, सहायक कमांडेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
महिला नक्सली हेमला शांति को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में 74 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा एवं दोनो पुरूष नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में जिला पुलिस बल सुकमा एवं आसूचना शाखा सुकमा का योगदान रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगें।

