Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही। लेकिन हमारे विष्णुदेव जी की सरकार बनने के बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक युवक को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर तस्कर फोर्स के यूनिफार्म पहनकर बैठा था, जिसे देखकर जीआरपी ने पूछताछ की, तब वह खुद को मुंबई के स्पेशल टॉस्क फोर् का जवान बताने लगा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा बरामद हुआ। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी के जवान स्टेशन व ट्रेनों में लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर जिले में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया हैं। इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने दलाल समेत 14 युवती 7 युवक को पुलिस में हिरासत में ले लिया गया है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहाँ किराए मकान में ये गोरख धंधा चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दलाल सहित 14 युवती और 7 युवक को हिरासत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट में चौथी बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को रायपुर में हुआ था। काॅमर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी की डिग्री भी ली है। साल 1986 में इनकी शादी सरिता देवी अग्रवाल से हुई। इनके 2 बेटे और 1 बेटी हैं। बृजमोहन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने ट्विटर पर लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे साथी, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बोरे बासी पर एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासत शुरू हो गई है। लोकसभा चुनावों के बीच बोरे बासी को कांग्रेस भुनाना चाह रही है, वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस का शिगूफा करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ संस्कृति के नाम पर छलावा किया। बोरे बासी को चम्मच में खाने वाले बोरे बासी का महत्व क्या बताएंगे। इधर, कांग्रेस ने एक मई को मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी खाने की अपील की है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा श्रमिक विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने जिन 15 सदस्यीय टीम की घोषणा…
नई दिल्ली। अक्षय कुमार और अजय देवगन असल जिंदगी में भले ही अच्छे दोस्त हों, लेकिन इनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकरा ही जाती हैं। इस ईद भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां असल जिंदगी की कहानी के साथ अजय देवगन ‘मैदान’ में उतरें, तो वहीं टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) संग मिलकर अक्षय कुमार ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ दमदार एक्शन दर्शकों के सामने परोसा। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों की हालत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे पस्त हो रही है। दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन के मामले में नेक टू नेक…
नई दिल्ली। धूम्रपान की आदत सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। इसके चलते हर साल दुनियाभर में 80 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। धूम्रपान कैंसर के साथ विकलांगता और कई दूसरी बीमारियों की भी वजह बन सकता है। यहां तक कि ये आपकी स्पाइन हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। जो शरीर का लगभग आधा भार उठाती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रीढ़ की हड्डी का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। रीढ़ की हड्डी से स्पाइनल कॉर्ड को स्थिरता, संतुलन और सुरक्षा मिलती है। समय के साथ रीढ़ की हड्डी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के चुनाव में 7 मई को मतदान है। इस चुनावी माहौल में शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त पर है। मंगलवार को सरस्वती नगर इलाके में पैरा मिलिट्री जवानों के साथ पुलिस की टीम चेकिंग अभियान पर निकली। गली-मोहल्ले में पैरा मिलिट्री जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कुछ लोग इन जवानों के फ्लैग मार्च का वीडियो भी बनाने लगे। दरअसल, SSP संतोष सिंह ने चुनावी आचार संहिता में क्राइम कंट्रोल पर रखने के लिए अफसरों को पैदल गश्त करने के निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें राधिका ने प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुर्व्यवहार की शिकायत की है। यह पूरा घटनाक्रम कल राजीव भवन में गुजरा। राधिका ने पूरे मामले का वीडियो भी बनाया है। खेरा को राष्ट्रीय नेतृत्व मे दिल्ली से रायपुर भेजा है। राधिका ने पूरे मामले की दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कर दी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद…

