Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने X पोस्ट में लिखा, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी@brijmohan_ag को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत का आशीर्वाद प्रदान करें। बता दें कि आज छग सरकार के सबसे वरिष्‍ठ मंत्री और लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए बृजमोहन अग्रवाल का आज जन्‍मदिन है। अग्रवाल के समर्थक हर साल बड़े धुमधाम से उनका जन्‍मदिन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटघोरा के प्रवास पर रहेंगे। यहां दोपहर एक बजे उनकी सभा आयोजित की गई है। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कटघोरा से पाली-तानाखार विधानसभा लगा हुआ है, जहां आदिवासी वर्ग की बाहुल्यता है। शाह इस वर्ग को भी साधने की कोशिश करेंगे। इस रैली में कोरबा समेत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी लोग शामिल होने पहुंचेंगे। संभावित भीड़ के दौरान कानून-व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने रूटचार्ट जारी किया हैं। इस मैप में उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल और पार्किंग क्षेत्रों को दर्शाते हुए आम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान का तारीख अब नजदीक आ रहा है. ऐसे में इन दिनों लगातार ही सभी पार्टियों के नेताओं के दौरों का सिलसिला जारी है। सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़, सरगुजा, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर भी रहेंगे। इस दौरान सीएम साय जशपुर जिले के चुंदापाठ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेश की जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं इस सन्दर्भ में आज मुख्यमंत्री साय प्रदेश के दो लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय कुछ देर में कामगारों का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन ने अग्रवाल मंगलवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने को कहा। इस रोड शो के दौरान रायपुर पश्चिम की जनता में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह उन्होंने अपने चहेते बृजमोहन अग्रवाल का आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। रायपुर पश्चिम की जनता का कहना है कि, बृजमोहन अग्रवाल 35 सालों से ज्यादा समय से रायपुर दक्षिण के विधायक हैं। यह पहला मौका है कि जब रायपुर पश्चिम के लोगों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अनुपस्थित अनिवार्य सेवा के निर्वाचक के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। आज नवीन ऑडिटोरियम भवन जिला पंचायत के बाजू में जाजगीर के सुविधा केन्द्र में अनिवार्य सेवा मतदाताओं ने लाइन में लग कर डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। उप संचालक सांख्यिकी श्रीमती पायल पाडेय ने बताया कि डाक मत पत्र सुविधा केंद्र में आज 67 अधिकारी, कर्मचारी ने डाक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मतदान करने में सहायता हेतु दिशा-निर्देश जारी कर एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य प्रकार के पहचान पत्रों को प्रस्तुत कर मतदान करने की सुविधा प्रदान की गयी है। मतदाता पहचान पत्र के अलावा इन 12 प्रकार के पहचान पत्रों को अपने सम्बद्ध मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं। जिसके तहत आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पैन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में में टीम तैयार कर ग्राम पंचायत मुड़पार ब विकासखंड पामगढ़ में बालिका के घर जाकर जानकारी ली गयी। जहां बताया गया की 01 परिवार की 02 बहनों का विवाह 16 मई 2024 को निर्धारित किया गया था। जिसमें दोनो बहनो की अंकसूची की जांच की गयी। 01 बहन बालिग पायी गयी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में माह अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए 21 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए। वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी ने बताया कि इस माह सेवानिवृत्त हो रहे 21 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। इस दौरान कार्यालय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन से संयुक्त संचालक कमलेश रायस्त सहित जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में पृथ्वी डेवलेपर्स के कार्यालय के केबिन में 10 लाख रूपये नगद रकम एक थैले में रखा था, जिसे कार्यालय के एकाउंटेंट अशोक कुमार साह द्वारा चोरी कर ले जाने के संबध में प्रार्थी अशोक कुमार लुक्कड़ की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान संकलित तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम उडिसा प्रांत रवाना किया गया था। उक्त टीम द्वारा ग्राम खलियापाली थाना झरीगांव उडि़सा से खोजबीन कर आरोपी अशोक कुमार साह को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर जगदलपुर कोतवाली लाया…

Read More

सी-विजिल एप के जरिए कर सकते हैं गड़बड़ी की शिकायतें खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को एप के जरिए विभिन्न सेवाएं एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मतदाता घर बैठे मोबाईल एप के माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। निर्वाचन में पारदर्शिता लाने एवं मतदाताओं को विभिन्न एप का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है, इनमें – वोटर हेल्प लाइन एप – वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक) नम्बर डाल कर बहुत ही आसानी से अपने विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक…

Read More