खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर जिले में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया हैं। इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने दलाल समेत 14 युवती 7 युवक को पुलिस में हिरासत में ले लिया गया है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहाँ किराए मकान में ये गोरख धंधा चल रहा था।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दलाल सहित 14 युवती और 7 युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पैकेज में बाहर से युवतियां आई थी। दलाल ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था। पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा करेगी।

