Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं निगम राजस्व विभाग सभापति आलोक अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम में दो-दो नेता प्रतिपक्ष बना कर स्वयं यह बता दिया है कि कांग्रेस के अंदरखाने में कितनी खींचतान और लड़ाईयां चल रही है। प्रदेश कांग्रेस से भेजे गये दो अनुभवी पर्यवेक्षकों से भी तय नहीं हो पाया कि 23 कांग्रेसी पार्षदों का नेता कौन होगा। गुटबाजी व हार की हताशा में डूबी कांग्रेस ने निगम में दो नेता प्रतिपक्ष बनाया। नगर निगम में कांग्रेस के द्वारा बड़ा और छोटा नेता प्रतिपक्ष बनाने की राजनीतिक घटना पहली बार हुई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी भरत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 वर्ष पहले पीड़िता और आरोपी भरत ठाकुर का आपस में परिचय हुआ था, परिचय होने के बाद आरोपी भरत ठाकुर के द्वारा पीड़िता को मै तुमसे प्यार करता हुं , तुमसे शादी करूगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 24 धारा 376, 376(2)(ढ) IPC, 3(2)(v क)ST/SC एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी भरत ठाकुर…

Read More

आग जलते कोयला परिवहन से घट सकती है, बड़ी दुर्घटना,प्रबंधन व ट्रक मालिक बने अनजान खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। जिले में स्थित एसईसीएल की छाल ओ सी एम से डीईओ पर विभिन्न प्लांट में डम्फर के माध्यम से कोयला परिवहन कर ले जाते हुए खदान प्रबंधन काफी लापरवाही बरत रहा है,क्योकि एसईसीएल की छाल खुली खदान के कोयला के स्टॉक में आग लगी है, और खदान प्रबंधन द्वारा विभिन्न प्लांटों को इसी आग लगे कोयले को डम्फर में लोड दिया जा रहा है। जो कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन है कि उसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए बधाई दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें सशक्त करने के लिए इसी प्रकार आगे भी उन्हें काम करते रहना चाहिए।

Read More

बड़ी संख्या में आवेदक जुट रहे मुख्यमंत्री निवास में खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तेायलंका में एक ही परिवार के रिश्तेदारों में जमीन विवाद चल रहा था, 24 जून को धान बुआई के दौरान बिंदु सोढ़ी अपने भाई भीमा के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था, इसी दौरान आरोपी चैतू सोढ़ी वहां पहुंचा और उनसे विवाद करने लगा। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चैतू सोढ़ी ने अपने पास रखे टंगिया से बिंदु सोढ़ी के गले और सिर में हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद आरोपी चैतू सोढ़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सक्ती से एक बड़ी खबर सामने आई है एक युवती ने आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सक्ती कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल सक्ती पुलिस आरक्षक मनोज कुमार यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है। सक्ती थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरक्षक मनोज कुमार यादव के द्वारा 05 जून 2019 से शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने आगे बताया कि वह विगत 05 साल से पति से अलग रहती है। मनोज कुमार यादव जो वर्तमान में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) तथा शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार के परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में नक्सली कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में 5लाख के ईनामी नक्सलियों सहित 17 नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जगरगुंडा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आइईडी विस्फोट से उड़ाने की वारदात में संलिप्त 6 नक्सलियों 1. तामू भीमा पिता तामू बोड्डा उम्र 30 वर्ष निवासी तामूपारा बेदरे थाना जगरगुण्डा, 2. कोरसा दीपक पिता कोरसा सन्नू उम्र 18 वर्ष पटेलपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 3. भूने कुंजाम पिता जोगा उम्र 19 वर्ष निवासी पटेलपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 4. कोरसा आयतु पिता कोरसा भीमाउम्र 40 वर्ष निवासी बीचपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 5. वेट्टी पाण्डू पिता वेट्टी जोगा उम्र 40 वर्ष निवासी बीचपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 6. कोरसा राजू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने…

Read More