खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जगरगुंडा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आइईडी विस्फोट से उड़ाने की वारदात में संलिप्त 6 नक्सलियों 1. तामू भीमा पिता तामू बोड्डा उम्र 30 वर्ष निवासी तामूपारा बेदरे थाना जगरगुण्डा, 2. कोरसा दीपक पिता कोरसा सन्नू उम्र 18 वर्ष पटेलपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 3. भूने कुंजाम पिता जोगा उम्र 19 वर्ष निवासी पटेलपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 4. कोरसा आयतु पिता कोरसा भीमाउम्र 40 वर्ष निवासी बीचपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 5. वेट्टी पाण्डू पिता वेट्टी जोगा उम्र 40 वर्ष निवासी बीचपारा तीमापुरम थाना जगरगुण्डा, 6. कोरसा राजू पिता हिड़मा उम्र 19 वर्ष निवासी कुटानपारा सिलेगर थाना जगरगुण्डा को सीआरपीएफ कोबरा व पुलिस के संयुक्त बल ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 1. तामू भीमा से 225 मीटर इलेक्ट्रीक वायर, एक नग बैटरी एक नग स्वीच 2. कोरसा दीपक के कब्जे से दो नग डेटोनेटर, तीन नग पेंसिल सेल, नक्सल साहित्य, 3. भूनेश कुंजाम के कब्जे से दो नग जिलेटिन रॉड, दो नग डेटोनेटर, तीन नग पेंसिल सेल, 4. कोरसा आयतू के कब्जे से तीन नग डेटोनेटर, दो नग जिलेटिन रॉड, चार नग पेंसिल सेल, 5. वेट्टी पाण्डू के कब्बे से एक नग हंसिया, दो नग डेटोनेटर दो नग जिलेटिन रॉड, तीन नग पेंसिल सेल, नक्सल साहित्य एवं 6.कोरसा राजू के कब्जे से एक नग तेज धारदार रॉड, दो नग डेटोनेटर, दो नग जिलेटिन रॉड, दो नग पेंसिल सेल बरामद किया गया। विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने से बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना बताये। वहीं 23 जून 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तीमापुरम सुरक्षा बलों के ट्रक को आईईडी से विस्फोट करने की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया गया है, एवं घटना में शामिल अन्य फरार नक्सलियों के बारे में भी खुलासा किया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये हर सम्भव प्रयास जारी है। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से सभी नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 302, 307, 147, 148, 149, भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

