खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी भरत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 वर्ष पहले पीड़िता और आरोपी भरत ठाकुर का आपस में परिचय हुआ था, परिचय होने के बाद आरोपी भरत ठाकुर के द्वारा पीड़िता को मै तुमसे प्यार करता हुं , तुमसे शादी करूगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया।
प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 24 धारा 376, 376(2)(ढ) IPC, 3(2)(v क)ST/SC एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी भरत ठाकुर पिता पीलासिह ठाकुर उम्र 32 वर्ष जाति धाकड निवासी मडानार पुजारी पारा से पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपराध कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार, निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम,सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, म. प्र.आर.315 सन्तोषी मण्डावी, 190 विमला माला नेताम ,म.आर. 671 गायत्री शोरी, म. आर. 565 श्यामबती का योगदान रहा।

