Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
Author: admin
मछली पालन से आई समृद्धि खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। मनरेगा के अंतर्गत पंचायत स्तर पर डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कई कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत सागर के किसान श्री दीपक साहू एवं उनका परिवार खेती किसानी कर अपना गुजर बसर करते है। इसके अलावा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 की धारा 41 के अंतर्गत अपंजीकृत यतीमखानें जो कि बाल देखरेख संस्थाएं, छात्रावास, आश्रम, मदरसे हो सकते है तथा बच्चो की देखरेख एवं संरक्षण हेतु आवासीय प्रायोजन हेतु संचालित है। ऐसे संस्थानों के प्रमुखों को सूचना प्रकाशन के 5 दिवस के भीतर अपने यतीमखानों में आवासीय प्रायोजन हेतु निवासरत 18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं को बालक कल्याण समिति, पंचायत एवं प्रशिक्षण केन्द्र परिसर, नूतन चौक सरकण्डा बिलासपुर में प्रस्तुत करना होगा। बाल कल्याण समिति द्वारा उपरोक्त बालक-बालिकाओं के संबंध में निर्णय लिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं नियत नेला नार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से एवं लगातार हो रहे मुठभेड़ों में नक्सलियों के मारे जाने के बाद कमजोर पड़ चुके नक्सल संगठन में सक्रिय 4 नक्सलियों 1. नुप्पो सोमड़ा पिता स्व. गंगा (सिंगाराम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष) निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 2. इड्डो लक्खा पिता स्व. जोगा (सिंगाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 3. सोयम लच्छा पिता सोयम पस्से (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका पटेलपारा थाना…
जैन दादा बाड़ी में 750 से ज्यादा को लगेंगे नारायण लिम्ब खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए 30 जून को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट का विशाल शिविर रायपुर में आयोजित होगा। यह शिविर जैन दादा बाड़ी, एमजी रोड़ रायपुर में 30 जून को प्रातः 8ः00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चैबीसा ने जानकारी देते हुए कहा संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर…
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर राशि स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भी मंशा है कि श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले। इस दिशा में श्रम विभाग ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत मंगनार में नक्सलियों द्वारा सुक्षाबलों को नुकसान पंहुचाने के लिए लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से भाई-बहन जुरूराम कतलामी एवं रूपा कतलामी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रेशर आईईडी विस्फोट की शिकार दोनों भाई-बहन बुधवार को अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लौटते के दैरान हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों का उपचार दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जारी है। विस्फोट से युवक जुरूराम कतलामी के पैरों में गंभीर चोटें आई है, वहीं उसकी बहन भी घायल है। दोनो…
सरकार द्वारा पूर्व रचित थी बलौदाबाजार घटना, भाजपा के लोग थे शामिल… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध-प्रदर्शन के दौरान घटी आगजनी की घटना का सियासी पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को सरकार द्वारा पूर्व रचित करार देते हुए इसमें भाजपा के लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में सीएम जनदर्शन पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबसे पहले कानून व्यवस्था को सुधारना चाहिए।…
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली मे मिले सांसद राधेश्याम राठिया व महेश साहू खरसिया रेलवे फाटक की समस्या का होगा निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। अश्विन वैष्णव रेलमंत्री भारत सरकार से खरसिया रेलवे फाटक की विकराल समस्या के निदान के लिये रायगढ़ लोक सभा के सांसद राधेश्याम राठिया एवं 2023 विधान सभा खरसिया के विधायक प्रत्याशी महेश साहू ने दिल्ली में मुलाक़ात कर खरसिया के रेलवे फाटक की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु निवेदन पत्र दिया, रेल मंत्री श्री वैष्णव ने जल्द ही निराकरण करने का वादा किया।साथ ही खरसिया में विभिन्न रेल गाड़ियों का ठहराव एवम् किरोड़ीमल में भी…
सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिले खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निःशक्तजनों ने भी मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए अपने लिए सहायक उपकरण की मांग की। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी समस्याओं को सुना बल्कि संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन को मौके पर ही व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्रायसायकल, कृत्रिम पैर, बैटरी चलित सायकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। जनदर्शन कार्यक्रम में तहसील लोरमी, जिला मुंगेली निवासी दिव्यांग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में किसानों ने फसल नष्ट होने के संबंध में ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसी प्रकार लोगों ने अनुचित कब्जा हटाने, मनरेगा, बीमारी के इलाज के संबंध में मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में कहा कि सब आवेदन नोट हो रहा है। सबकी समस्या हल होगी। कार्यक्रम में आवेदन देते वक्त एक आवेदक ने कहा कि पेन से मार्क कर दीजिए तब मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए आवेदक से कहा कि सभी आवेदकों के आवेदन दर्ज किए जा…

