खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत मंगनार में नक्सलियों द्वारा सुक्षाबलों को नुकसान पंहुचाने के लिए लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से भाई-बहन जुरूराम कतलामी एवं रूपा कतलामी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रेशर आईईडी विस्फोट की शिकार दोनों भाई-बहन बुधवार को अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लौटते के दैरान हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों का उपचार दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जारी है। विस्फोट से युवक जुरूराम कतलामी के पैरों में गंभीर चोटें आई है, वहीं उसकी बहन भी घायल है। दोनो घायलों का बुधवर रात में परिजनों ने घर पर ही इलाज किया, आज गुरूवार सुबह जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो दोनों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इसकी पुष्टि की है।

