रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली मे मिले सांसद राधेश्याम राठिया व महेश साहू
खरसिया रेलवे फाटक की समस्या का होगा निराकरण
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। अश्विन वैष्णव रेलमंत्री भारत सरकार से खरसिया रेलवे फाटक की विकराल समस्या के निदान के लिये रायगढ़ लोक सभा के सांसद राधेश्याम राठिया एवं 2023 विधान सभा खरसिया के विधायक प्रत्याशी महेश साहू
ने दिल्ली में मुलाक़ात कर खरसिया के रेलवे फाटक की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु निवेदन पत्र दिया, रेल मंत्री श्री वैष्णव ने जल्द ही निराकरण करने का वादा किया।साथ ही खरसिया में विभिन्न रेल गाड़ियों का ठहराव एवम् किरोड़ीमल में भी अण्डर ब्रिज निर्माण की बात कह।
अपने पत्र में महेश साहू ने कहा की खरसिया में रेल्वे अंडर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान करने खरसिया क्षेत्र के मालधक्का बायपास के पास रेल्वे अंडर ब्रिज की मांग अनेकों वर्षों से चल रहीं है, 2023 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र वासियों की मांग पर खरसिया विधान सभा के घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था, जिससे खरसिया नगर मण्डल से 1700 मतों की बढ़त भी प्राप्त हुई है। खरसिया क्षेत्र की मूल मांग को देखते हुए रेल्वे अंडर ब्रिज का निर्माण कर गंभीर समस्या से निजात दिलाते हुए क्षेत्र वासियों को निम्न लाभ प्रदान किया जा सकता है।
खरसिया शहर की बसाहट रेल्वे लाईन की दोनो तरफ बराबर है, अंडर ब्रिज बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
रेल्वे लाईन के उत्तर दिशा में तहसील कार्यालय, सिविल कोर्ट, जनपद कार्यालय, बिजली कार्यालय, पुलिस थाना, बी.ई.ओ. कार्यालय, एस. डी. ओ.पी. कार्यालय, कृषि कार्यालय, सिंचाई कार्यालय, पी.डब्लू.डी. कार्यालय, गौशाला ,अनुसुचित जाति छात्रावास, वनवासी सिविल हॉस्पिटल, 100 बिस्तर कन्या छात्रावास स्थापित है, सैकडों ग्रामवासियों का आवागमन सुलभ होगा।
रेल्वे लाईन के दक्षिण दिशा में कृषि उपज मंडी, एफ. सी. आई., स्पोर्टस काम्पलेक्स, ऑडिटोरियम, कॉलेज, छात्रावास सहित विभिन्न शिक्षण संस्था स्कूल है। जिससे सैकड़ों ग्रामवासियों का आवागमन सुलभ होगा।
अंडर ब्रिज मालधक्का बायपास मार्ग के पास बनने से रायगढ़ रोड़ एवं धरमजयगढ़ रोड़ को आपस में जोड़ेगा, जिससे सैकड़ों ग्रामवासियों के आवागमन में लाभ होगा।
विनम्र निवेदन किया गया है कि खरसिया शहर की महत्वपूर्ण मांग व आवश्यकता को देखते हुए जनहित में रेल्वे अंडर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान करने की कृपा कर जल्द ही निर्माण कराया जावे। रेलमंत्री ने जिस उदार भाव से उक्त मांगों को अति शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिए!

