Author: admin

मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन एवं स्वयं पर रखें विश्वास: मिलेगी सफलता खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज शासकीय अंग्रेजी माध्यम नटवर स्कूल, रायगढ़ में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क गणवेश व पाठ्य पुस्तक भी प्रदान किए। इस दौरान यहां न्यौता भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें वित्त मंत्री चौधरी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किए। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बच्चों से कहा कि आप…

Read More

अनवरत पांच घंटे आम लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राज्य की जनता को स्वच्छ, पारदर्शी, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रशासन मुहैया कराने का संकल्प एक-एक कर अमल में दिखाई देने लगा है। सत्ता की बागड़ोर सम्भालने के बाद से ही शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इच्छा आज जनदर्शन में पूरी होती दिखी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए नये सिरे से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की है। जनदर्शन का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 27 जून गुरूवार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अनुकंपा नियुक्ति एक महत्वपूर्ण सरकारी नीति है जो उस कर्मचारी के परिवार को राहत प्रदान करती है जिसने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा सरकारी सेवा में दिया हो और उसकी मृत्यु या स्थायी अक्षम्यता के कारण परिवार की आय का स्त्रोत समाप्त हो गया हो। हालांकि, इस नीति में बहुत सारी त्रुटियां हैं जिनमें मह्त्वपूर्ण सुधार की आवश्यकता है जिससे इसके दुरुपयोग को रोका जा सके और इसकी न्यायसंगतता को बढ़ाया जा सके। एक बार की नियुक्तिअनुकंपा नियुक्ति केवल एक बार ही दी जानी चाहिए। यदि किसी परिवार के सदस्य को पहले से ही अनुकंपा…

Read More

भाजपा सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलता उल्टा जिनके हाथ में रोजगार होती है उन्हें भी छीना जाता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार में बीते 7 साल में 18 लाख से अधिक उद्योग बंद हो गए और वहां काम करने वाले 54 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। भाजपा की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल रही है। इनके नीतियों के चलते जिनके हाथ में रोजगार होता है उनसे भी रोजगार छिन जाता है। संगठित और असंगठित…

Read More

आम जनता सत्ताधारी दल के विधायक और उच्च अधिकारियों के वसूली से परेशान ढेरों शिकायतें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री के पहले जनदर्शन कार्यक्रम में ही सुशासन की पोल खुल गई है। जनदर्शन में शिकायत लेकर उमड़ी जनता की भीड़ इस बात का साय सरकार में उतपन्न अराजकता का प्रमाण है। हर वर्ग में नाराजगी देखी गई है हर वर्ग खुलकर खुलकर सत्ताधारी दल के विधायक एवं अधिकारी कर्मचारियों की वसूली की शिकायत कर रही है। साजा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक ईश्वर साहू पर 2 लाख रु. लेकर घोटाला पर लीपा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि विधानसभा सत्र की घोषणा हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री इस्तीफा दे दिए है, शिक्षा सत्र शुरू हुआ है। शिक्षा मंत्री ही नहीं है। अभी स्कूलों में ताला लगे हैं। स्कूलों की बिल्डिंग नहीं है, कहीं शिक्षक नहीं है, कहीं एकल शिक्षक है उसकी शिकायतें लगातार आ रही है और उसमें भी तालाबंदी तक की नौबत आ गई है। विधानसभा सत्र के लिये हमारे पास तो मुद्दे बहुत है। एक तो सबसे बड़ी बात है बलौदाबाजार में जो आगजनी हुआ है, कुकदूर में 19 लोगों…

Read More

कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की करारी हार को लेकर कल होने वाली समीक्षा बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंदरुनी अंतर्कलह से अभी तक उबर नहीं पाई है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उनके किए भ्रष्टाचार घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ से बाहर उखाड़ फेंका है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली कल…

Read More

ऐसा कैसे संभव है उपसचिव भ्रष्टाचार करे और मुख्यमंत्री को पता न हो? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज होने पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा है कि बार-बार जमानत याचिका खारिज होना यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय है और अपने शासनकाल में कांग्रेस ने हर स्तर पर घपले-घोटाले करके छत्तीसगढ़ को लूटने-खसोटने में जरा भी शर्म महसूस नहीं की। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब भी भूपेश…

Read More

सीजे ने वीसी के जरिए किया आवासीय भवनों का लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छ.ग. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला उत्तर बस्तर कांकेर के सिंगारभाट एवं पखांजूर में न्यायिक कर्मचारियों के लिए नव निर्मित आवास गृहों का वीसी के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जितना सुन्दर व साफ सुथरा आवास गृह उनके लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, वे उसे निवास के दौरान वैसा ही रखें। मुख्य न्यायाधिपति ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने की…

Read More

जरूरतमंदो को तुरंत पहुंचाया जा रहा अस्पताल खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के कोटा ब्लॉक के सुदूर पहुंचविहीन गांवों में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई बाईक एम्बुलेंस ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण की विशेष पहल पर कोटा ब्लॉक के गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार लाने बाईक एम्बुलेंस संगवारी एक्सप्रेस की सुविधा शुरू की गई है। वर्तमान में 4 बाईक एम्बुलेंस के जरिए जरूरतमंदों को अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। यह सुविधा चौबीसों घंटे ग्रामीणों को मिल रही है। कोटा ब्लॉक के एक बड़े हिस्से में विषम भौगोलिक परिस्थति के चलते…

Read More