खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अनुकंपा नियुक्ति एक महत्वपूर्ण सरकारी नीति है जो उस कर्मचारी के परिवार को राहत प्रदान करती है जिसने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा सरकारी सेवा में दिया हो और उसकी मृत्यु या स्थायी अक्षम्यता के कारण परिवार की आय का स्त्रोत समाप्त हो गया हो। हालांकि, इस नीति में बहुत सारी त्रुटियां हैं जिनमें मह्त्वपूर्ण सुधार की आवश्यकता है जिससे इसके दुरुपयोग को रोका जा सके और इसकी न्यायसंगतता को बढ़ाया जा सके।
एक बार की नियुक्ति
अनुकंपा नियुक्ति केवल एक बार ही दी जानी चाहिए। यदि किसी परिवार के सदस्य को पहले से ही अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है, तो उसी परिवार को दूसरी या तीसरी बार इस सुविधा का लाभ दिया जाना किसी भी तरह उचित नहीं है । इससे न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है, बल्कि उन परिवारों को भी राहत नहीं मिलती जो वास्तव में जरूरतमंद हैं और जिन्हें इस सुविधा की सर्वाधिक आवश्यकता है!
वित्तीय सहायता
वैसे भी कार्यकाल के दौरान मृत्यु पर नियमानुसार सरकार द्वारा परिवार को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी जीवन यापन कर सकें। इसलिए, यह तर्कसंगत है कि एक बार वित्तीय सहायता मिलने के बाद, अनुकंपा नियुक्ति की आवश्यकता कितनी है यह जांच का विषय होना चाहिए और आवश्यक होने पर ही इस प्रकार की सुविधा प्रदान करना चाहिए!
कार्यकाल और चाल-चलन की जांच
अनुकंपा नियुक्ति देने से पहले उस कर्मचारी के कार्यकाल और चाल-चलन की जांच भी आवश्यक है, यह देखा जाना चाहिए कि कर्मचारी ने अपने कार्यकाल में किस प्रकार का प्रदर्शन किया था, उसकी मृत्यु या अक्षम्यता के कारण क्या थे, और उसका चाल-चलन कैसा था। यदि कर्मचारी का चाल-चलन सही नहीं था या उसकी मृत्यु के पीछे किसी प्रकार की अनियमितता या शराब/नशीले पदार्थों का सेवन कारण था, तो अनुकंपा नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए यहां पर यह भी गौर करने योग्य होगा कि उसके आश्रित किस प्रकार के हैं क्या वे अपना भरण पोषण करने में बिल्कुल भी सक्षम नहीं है और वह गलत संगत या गलत आदतों में तो नहीं है यह सब एक जांच का विषय होना चाहिए
प्रताड़ना और मानसिक तनाव
कई मामलों में यह देखा गया है कि कर्मचारी को अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए प्रताड़ित किया जाता है। इससे कर्मचारी मानसिक तनाव में आकर शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने लगता है या आत्महत्या जैसे कदम उठा लेता है। ऐसे मामलों में उचित जांच और समीक्षा के बाद ही अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जानी चाहिए इस तरह के मामलों के लिए समिति बनाना और उन पर कार्य होना चाहिए नियमों में भी बदलाव होना चाहिए जो जरूरतमंद है उन्हें अवश्य ही मदद मिलनी चाहिए परंतु जो सरकारी सुविधाओं का सरकारी आय का दुरुपयोग करते हो उन्हें यह मदद मिलना ठीक नहीं क्योंकि यह पैसा आम जनता का मुश्किल से कमाया हुआ जो टैक्स के रूप में गवर्नमेंट को देती है उसे पैसे से उनकी सहायता होती है तो इसका प्रयोग सोच समझ कर होना चाहिए!
अनुकंपा नियुक्ति उद्देश्य
अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य सरकारी कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संकट से उबारना है। लेकिन, इसका दुरुपयोग रोकने के लिए नीति में संशोधन की आवश्यकता है आज सरकारी नौकरी पाना हर युवा और पढ़े-लिखे वर्ग की पहली चाहत होती है वह इसके लिए अथक परिश्रम और प्रयास करता है , और वह उसका हकदार भी होता है किसी भी सरकारी नौकरी में रिएक्शन को भरे जाने के लिए जांच पारक होना आवश्यक है किसी भी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए जो इसका दुरुपयोग करें अगर परिवार किसी भी तरह से आश्रित है तो अवश्य ही उसे अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए परंतु अगर वह अपना भरण पोषण करने में सक्षम है पढ़े लिखे हैं तो इस पर विचार किया जाना आवश्यक है और एक बार की अनुकंपा नियुक्ति, वित्तीय सहायता, कार्यकाल और चाल-चलन की जांच, और प्रताड़ना जैसे मुद्दों पर ध्यान देकर इस नीति को अधिक न्यायसंगत और प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है और बनाया जा सकता है, इससे न केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलेगी, बल्कि सरकारी प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा।
अनुकंपा नियुक्ति और पारिवारिक विवाद:क्या है
अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य सरकारी कर्मचारी की मृत्यु या स्थायी अक्षम्यता के बाद उसके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है। हालांकि, इसके कार्यान्वयन में कुछ प्रमुख समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण समस्या यह है कि अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति द्वारा माता-पिता या ससुराल पक्ष की उपेक्षा और प्रताड़ना की घटनाएँ सामने आ रही हैं। इस संदर्भ में सुधार की अत्यंत आवश्यकता है।कई मामलों में यह देखा गया है कि अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त व्यक्ति अपने माता-पिता या भाई-बहनों को भूल जाते हैं। यदि पत्नी को नौकरी मिलती है, तो वह सास-ससुर की उपेक्षा करती है। इसके परिणामस्वरूप, वृद्ध माता-पिता और सास-ससुर को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती हैं, जहाँ परिवार के बुजुर्ग सदस्य प्रताड़ना और उपेक्षा का शिकार होते हैं। अतःअनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले व्यक्ति की आधी तनख्वाह सीधे उसके माता-पिता के बैंक खाते में जमा की जानी चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि बुजुर्ग माता-पिता को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिलती रहे और उनकी उपेक्षा न हो। इसी प्रकार यदि नौकरी मृतक पति की पत्नी को मिलती है, तो उसकी आधी तनख्वाह सीधे सास-ससुर के बैंक खाते में जमा की जानी चाहिए। इससे सास-ससुर को भी आर्थिक सहायता मिल सकेगी और उनके साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना की संभावना कम होगी।
सरकार को एक सख्त निगरानी और शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करना चाहिए। इसमें पीड़ित माता-पिता या सास-ससुर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इससे पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा और प्रताड़ना की घटनाओं में कमी आएगी।
कानूनी प्रावधान अनुकंपा नियुक्ति की स्थिति में कानूनी प्रावधान जोड़े जाने चाहिए, जिसमें यदि कोई व्यक्ति अपने माता-पिता या सास-ससुर या परिवार की उपेक्षा करता है या उन्हें प्रताड़ित करता है तथा उनके भरण पोषण पर ध्यान नहीं देता है तो उसकी नौकरी समाप्त की जा सकती है या उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इससे लोगों में डर रहेगा और वे अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य तब ही सफल हो सकता है
जब इससे परिवार के सभी सदस्यों को समुचित लाभ मिले। इसके लिए आवश्यक है कि नीति में सुधार किए जाएं और ऐसे प्रावधान जोड़े जाएं जो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सुनिश्चित कर सकें। की सख्त निगरानी होनी चाहिए एवं कानूनी प्रावधानों को और भी अधिक प्रभावित तरीके से लागू किया जाना चाहिए ताकि अनुकंपा नियुक्ति जैसी अच्छी नीति को और अधिक प्रभावी और न्यायसंगत बनाया जा सके और जरूरतमंद परिवार की सही मायने में मदद हो सके!!

