Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
Author: admin
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बलौदाबाज़ार कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाज़ार। बलौदाबाज़ार में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर,ट्रॉमा यूनिट,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भर्ती हुए मरीजो ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डाक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बताई गई। कलेक्टर ने हॉस्पिटल में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सरकार लोगों के हित में त्वरित कार्य कर रही है। समय सीमा के अंदर जरूरतमंद परिवार को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकें, शासन इस पर लगातार प्रयास कर रही है। गरियाबंद जिले की श्रीमती बेदमति ध्रुव को आवेदन करने के 1 माह में ही अनुकंपा नियुक्ति मिली है। शासन की त्वरित कार्यवाही के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। गरियाबंद जिले की श्रीमती बेदमति ध्रुव के पति धानेन्द्र प्रताप ध्रुव ग्राम पंचायत सचिव थे। 3 जून 2024 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। 19 जून को श्रीमती ध्रुव ने जनपद पंचायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व CM रमन सिंह अपने जीजा महेन्द्र कल्चुरी के दाह संस्कार में शामिल हुए। और उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा, आज आदरणीय जीजाजी श्री महेन्द्र कल्चुरी जी की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दाह संस्कार में सम्मलित हुआ। जीजाजी जैसे सरल और सहज व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना अपूरणीय क्षति है, मैं पूरे परिवार के साथ इस शोक के समय में प्रभु रामचंद्र जी से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी दिवंगत आत्मा श्रीधाम में स्थान प्राप्त करे। कल रमन सिंह ने दी थी निधन की जानकारी – मेरी बहन श्रीमती इला कल्चुरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दीपक बैज ने स्वागत किया। राजीव भवन में बैठक पर वीरप्पा मोइली ने कहा कि लोकसभा वार समीक्षा होगी। हर लोकसभा के अंदर आने वाले विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सभी से कमेटी फीडबैक लेगी। राजीव भवन की बैठक पर वीरप्पा मोइली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आए हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस का परफॉर्मेस अच्छा रहेगा, जो खामियां होंगी उसे दूर करेंगे। आज महासमुंद और रायपुर लोकसभा की समीक्षा करेंगे। बड़े नेताओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को खैरागढ़ जिले में एक पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। ACB एसीबी 8 सदस्यीय टीम ने एक किसान की शिकायत के बाद पटवारी को धरदबोचा। किसान से जमीनी दस्तावेज में सुधार के लिए पटवारी ने 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। ACB मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नं. 11 में पदस्थ विवेक परगनिया एक किसान farmer को जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। पटवारी द्वारा कार्य करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में विधिक सेवा प्राधिकरण केशकाल एवं थाना केशकाल की संयुक्त टीम के द्वारा चलित थाना के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केशकाल थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल के द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नए कानून, महिला एवं बालिकाओं से सम्बंधित अपराधों, पॉक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया। अधिवक्ता मनीषा तिवारी के द्वारा बताया गया कि जिला विधिक प्राधिकरण लोगों की सहायता के लिए बनाया गया है। जिसमें आप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नगर पंचायत भैरमगढ़ के एक कांग्रेसी वार्ड पार्षद गुरुवार सुबह से लापता है। दिन भर की खोजबीन और पतासाजी के बाद रात में लापता पार्षद की पत्नी श्रीमति खूबमति कुपाल ने भैरमगढ़ पुलिस थाने में आवेदन प्रस्तुत कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया गया कि भैरमगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस पार्षद दुरूप साय कुपाल गुरुवार की सुबह 9 बजे घर से निकले और इसके बाद वह अब तक वापस नहीं लौटे हैं। भैरमगढ़ थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि पार्षद दुरूप साय कुपाल की पत्नी ने भैरमगढ़ थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज- रमेश अग्रवाल,रायगढ़। पिछली सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री द्वारा संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा करने के बावजूद आज पर्यंत वेतन वृद्धि का आदेश लागू नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ की ओर से वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। दिये गये ज्ञापन में वेमन वृद्धि करने व संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग रखी गई है। सर्व विभागीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गुरूवार को वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ.पी चौधरी को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में कहा…
भाजपा ने कहा वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज बनने की आस जगी ब्लाक कांग्रेस ने उमेश पटेल के प्रयास को बताया इस उपलब्धि का नतीजा खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज बनने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब इस विषय मे श्रेय लेने की होड़ में सत्ता रूढ़ दल भाजपा और सत्ता से बेदखल हो चुकी कांग्रेस आमने सामने खड़े नजर आते है। इस बड़ी समस्या के निराकरण में जहाँ भाजपा नेता महेश साहू,ने नए सांसद राधेश्याम राठिया के साथ व पूर्व में भी भाजपा नेताओं का एक दल दिल्ली में…
कालाष्टमी का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। यह दिन भगवान शिव के सबसे उग्र स्वरूप काल भैरव की पूजा के लिए समर्पित है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र दिन पर भैरव बाबा की पूजा के साथ उनके लिए उपवास जरूर करना चाहिए।ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार कालाष्टमी 28 जून, 2024 यानी आज मनाई जा रही है। कालाष्टमी 2024 तिथि और समयअष्टमी की शुरुआत – 28 जून 2024 शाम 04 बजकर 27 मिनट सेअष्टमी तिथि का समापन…

