Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले में संचालित विभिन्न कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के. ब्यौहार ने बताया कि निरीक्षण में मेसर्स शरद कृषि केन्द्र रामूनगर अखरार में उर्वरक लायसेंस में स्त्रोत प्रमाण बिना शामिल किये जैव उर्वरक सुपर पावडर/दानेदार (ग्रोवर इंडिया बायो फर्टिलाइजर जी.ई. रोड़ परमालकासा भारत) 08 टन एवं कृष्णा कृषि केन्द्र खुड़िया में 05 टन तथा नर्मदा कृषि केन्द्र खुड़िया में 0.400 टन अवैध रूप से भण्डारित पाया गया। जिस…
कलेक्टर ने आवश्यक तैयारी के संबंध में ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। व्यापम द्वारा आयोजित प्री बी.एड. एवं प्री डी.एल.एड. की परीक्षा 30 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में बी. एड. परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा दूसरी पाली में डी. एल.एड.परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.15 तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 06 हजार 409 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 08 हजार 120 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर ने परीक्षा के…
कार्यों में गुणवत्ता लाने एवं अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में पीएम योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकासखंडवार सभी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अप्रारंभ एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम सोढ़ार में पीएम योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सीखने की प्रक्रिया एक व्यक्ति जीवन भर अनवरत सीखता रहता है। अपने जीवन में जन्म से लेकर बुढ़ापे तक व्यक्ति की जीवन में जो भी घटनाएं घटती है। उन घटनाओं से सीख लेकर वह अपने जीवन में सुधार कर आगे बढ़ता है सीखने की प्रक्रिया अनवरत चलाते रहती है। व्यक्ति की जीवन में जो भी समस्याएं आती है वह उन घटनाओं और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करता है सीखना एकाएक नहीं होता है यह तो पूर्व ज्ञान की सहायता से निर्मित व विकसित होता है। प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में नए अनुभव को…
बिजली की अघोषित कटौती से हर तरफ जनता है परेशान,तो फिर क्या है इसका निदान खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। रिकार्ड 30 प्रतिशत लोड बढ़ा नतीजतन लाइन और ट्रांसफॉर्मर में आ रहे लगातार फॉल्ट, रायगढ़ शहरी क्षेत्र को अलग डिवीजन बनाने की उठी मांगबिजली कटौती से लोग परेशान है, हल्की सी बारिश या मौसम बदलते ही बिजली घंटो या कहीं दिन-दिनभर बाधित हो रही है। लोगों का विभाग के प्रति गुस्सा चरम पर है। वह सोशल मीडिया से लेकर बिजली विभाग में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सवाल सबसे बड़ा यह है कि आखिर बिजली सरप्लस राज्य के औद्योगिक शहर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 1 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जिसपर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। अग्रवाल ने कहा कि, आज के दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं करना चाहता था। विपक्ष चाहता तो अभिभाषण पर चर्चा में जो भी कहना चाहते वो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट में पालक सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने की शिकायत है। वेज फूड में मांस निकलने की 10 दिन के भीतर ये दूसरी घटना है। शुक्रवार दोपहर अशोका बिरियानी के मोहबा बाजार स्थित ब्रांच में दो युवकों ने लंच में वेज फूड ऑर्डर किया था। उनका कहना है कि, इसकी शिकायत की गई तो युवकों की प्लेट हटा दी गई। अशोका बिरियानी के ब्रांच मैनेजर ने इन आरोपों को नकार दिया है। साथ ही दावा किया कि मांस का टुकड़ा उनके किचन से नहीं आया है। दरअसल, दुर्ग के रहने वाले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने में नाकाम आरोपी ने महिला की हत्या कर मृत शरीर से दुष्कर्म कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी डाली और शव को खेत में फेंककर भाग निकला। सीतापुर पुलिस ने गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी पहले ही अपने पिता की हत्या और चोरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। एक महिला ने निर्माणाधीन मकान की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर में एक 41 वर्षीय महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद आस पास सनसनी फैल गई। मृतका का नाम शबनम परवीन है। वह बोरिया खुर्द की रहने वाली थी। बताया…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया आरोग्य मेले का उद्घाटन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 28-30 जून 2024 को कृषि मंडपम, IGKV, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय रायपुर आरोग्य मेले का आयोजन किया है। आज कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में IGKV के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, आयुष निदेशालय, छत्तीसगढ़ के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार दास, IGKV के डीन डॉ. जी. के. दास, छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन…

