Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा चालित थानों के माध्यम से पुलिस, थानों से निकलकर जनता के बीच पहुंचकर एवं जनता व पुलिस के मध्य सहयोगात्मक व सहज संबंध स्थापित करने हेतु शहर एवं देहात में चलित थानों का संचालन किया जा रहा है। इनके माध्यम से जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही आपराधिक तत्वों की जानकारी देने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के करपावंड थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सोनपुर में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला को शराब पीने की आदी थी, पति द्वारा उसे बार-बार शराब पीने से मना करने पर नाराज महिला ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करपावंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर निवासी महिला शराब पीने की आदि थी। पति महिला को शराब छोड़ने के लिए कह रहा था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने जहर खा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले में महिला CHO के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महिला की अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती की शिकायत मिलते ही 4 घंटों के भीतर महिला CHO को उसके पुरुष मित्र के साथ सरकंडा बिलासपुर के होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर से बरामद किया। पुलिस की पूछताछ और जांच में बेहद चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अपहरण की पूरी कहानी झूठी है। महिला ने अपने दोस्त के साथ एक मकसद लेकर सारा षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने बताया कि महिला CHO अनुपमा जलतारे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो स्वयं को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से आज भारत देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए यहां की माताओं और बहनों का बड़ा…
मुख्यमंत्री की विशेष पहल से शुरु होने जा रही पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रमिक हितैषी सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर जुलाई से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महिला बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर धरातल पर हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य कर बस्तर अंचल को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए व्यापक सहभागिता निभाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि माताओं-बहनों को शासन की सभी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित कर बस्तर ईलाके में विकास की बयार को सोशल सेक्टर में भी बेहतर प्रदर्शन करने कहा। सचिव आबिदी ने एकीकृत बाल विकास सेवाओं को धरातल में कारगर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह हमेशा सुर्ख़ियों में बना रहता है। आए दिन यहां से अपचारी बालक फरार होते रहते हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच भी नाबालिग आरोपी उन्हें चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर माना बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा की पोल खुली है ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार फिर माना बाल संप्रेषण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, माना बाल संप्रेक्षण गृह से 10…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र रावत एवं सतीश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के हर जिले में घुसपैठियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकार इसमें कठोर कानून इन घुसपैठियों को शरण देने वाले नेता, अधिकारी के ऊपर शिकंजा नही कसेगी तब तक जिले, राज्य में इनकी आबादी जरूरत से जायदा बढ़ जाएगी। आज जांजगीर चांपा जिला को देख लो जो बाहरी शरणार्थी बाहर से आए हैं अब्दुल लोग उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड से लेकर आवास उपलब्ध है। जो जिले का पुराना पुष्टैथी जो गरीबी रेखा में है उन लोग आवास के लिए कोषों दूर हैं दर दर भटक रहें हैं। उनको न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएस अमिताभ जैन को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह काबिज थे जो कि कुछ दिन पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाए गए हैं। जारी आदेश में लिखा है…राज्य शासन एतदद्वारा अमिताभ जैन, भा.प्र.से. (1989), मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

