Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
Author: admin
पांचवी किश्त भी सभी महिलाओं को मिलेगा इसमें संशय है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को चौथी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जुलाई में महतारी वंदन की पांचवी किश्त महिलाओं के खाते में आना है लेकिन जून का पैसा अभी तक अप्राप्त है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटाने का सरकार षड़यंत्र कर रही है। सरकार बताये कि तीन किश्त जिनके खाते में गया था वे अब चौथी किश्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कल दिल्ली में संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी से रानी कृति देवी सिंह जी सांसद त्रिपुरा ईस्ट एवं युवराज मैकलेश्वर राज सिंह जी ने मुलाकात किए एवं पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनने पर माननीय ओम बिरला जी को बधाई दिए। बता दे कि माननीय योगेश्वर राज सिंह कवर्धा के राजा की धर्मपत्नी है। और भाजपा के त्रिपुरा सीट से विजयी हुई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए अलग-अलग स्टेप में दिए जाने वाले पैसे तो ले लिए लेकिन मकान नहीं बनाए। इसका खुलासा निगम से मिली जानकारी से हुआ है। पीएम आवास बनाने में हो रही लेटलतीफी को लेकर मिल रही शिकायत के बाद जब इसकी जांच की गई तो पाया कि शहर के 48 वार्ड के 285 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मकान बनाने 2 करोड़ से अधिक तो ले लिए लेकिन अब तक मकान नहीं बनाए हैं। वर्ष 2017 से लेकर अब तक तक हुई जांच के बाद इन लोगों को मकान बनवाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा देश में लागू होने वाले तीन नवीन कानून का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार, श्री पुष्पेंद्र कुमार बघेल के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 29/06/2024 को केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में स्कूली बच्चों शिक्षकगणों कार्यालयीन स्टाफ को नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता – 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम – 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक…
मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा न्यायिक कर्मचारियों को बरसात के पहले दी गई सौगात खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर एवं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा, न्यायाधीश / पोर्टफोलियों जस्टिस, जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा के सिंघौरी व तहसील साजा में न्यायिक कर्मचारियों के निवास हेतु नवनिर्मित आवासीय कालोनी एवं बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा जिला प्रशासन को न्यायिक कर्मचारियों के लिए सुन्दर, गुणवत्तायुक्त आवास बनाये जाने पर शुभकामनाएँ दी गयी। मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा पोर्टफोलियों जस्टिस,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है, कि बीजापुर ज़िले के लोगों की समस्याओं को सुनने और समस्याओं के समाधान के लिए अब ज़िला मुख्यालय बीजापुर के विधायक कार्यालय में आगामी प्रति सोमवार सुबह 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक जनदर्शन लगाया जायेगा। जनदर्शन में जिले के लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लिखित में या फिर मौखिक रूप से विधायक बीजापुर के समक्ष रख सकते है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले समस्याओं को तत्काल निराकरण का प्रयास किया जायेगा, ताकि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में देर रात हुई तेज बारिश से नदी, नाले, तालाब भर गए हैं, घरों के अंदर पानी घुस गया. इसके साथ ही जिले के ग्राम मलगोड़ा और कोतापाल ग्राम से बीजापुर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बना पुल रात के तेज बारिश में बह गया, जिससे आवागमन बंद हो गया है, प्रशासन वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवागमन की बहाली का प्रयास कर रहा है। बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौसम विभाग ने बीजापुर जिले में 230 एमएम बारिश दर्ज की है। इसके अलावा संपूर्ण बस्तर संभाग में भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके विकास के लिए विशेष कार्य कर रही है। प्रशासन उनके स्वास्थ्य के लिए भी सजग है। इस कड़ी में मुंगेली जिले के दूरस्थ पहुंचविहीन वनांचल बैगा ग्राम मौहामाचा में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गांव के लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 मरीजों की जांच की गई। शिविर में लोगों का बीपी, शुगर, खून जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच किया गया और ग्रामवासियों को सिकलसेल संबंधी जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा तबादला हुआ है। जिसमें कई थाना और चौकी के प्रभारी बदले गए हैं। यह ट्रांसफर आदेश मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, 29 पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर हुआ है। इनमे 2 टीआई, 7 एसआई, 4 एएसआई और 15 प्रधान आरक्षक और आरक्षक का नाम शामिल है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा से लगे सुदूर ग्राम मेटानार में आजादी के 7 दशक के इंतजार के बाद आखिरकार बिजली पहुंच गई है। नारायणपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में कुल 20 घर हैं, जहां अब बिजली की चमक से पूरा गांव रोशन हो गया है। ग्राम मेटानार लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था। इस गांव में बिजली पहुंचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की कड़ी मेहनत और समर्पण ने इसे संभव बना दिया है। ग्राम…

