Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ग्राम राजनावगांव के केंवट पारा में एक बंदर मृत अवस्था में पाया गया। वनमंडल कवर्धा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऐयरगन से हमला करने वाले आरोपी श्री महेश सोनी को गिरफ्तार किया गया। वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.08.2024 को हनुमंत सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री निलेश सोनी एवम श्री लोकेश से सूचना प्राप्त  हुई कि ग्राम राजनावगांव के केंवट पारा में एक बंदर घायल है। तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा घटना स्थल के लिए परिक्षेत्र सहायक राजानवागांव, परिसर रक्षक दियाबार एवं थुहापनी को साथ लेकर रवाना हुये। स्थल पर पहुंचकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे गए। नाम वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों पर निर्विरोध की स्थिति बन गई है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर व्यापारी एकता पैनल के उम्मीदवार विमल बोथरा व स्वतंत्र उम्मीदवार अशोक लुंकड़ के बीच सीधा मुकाबला होगा। इधर नाम वापसी के दौरान कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में अशोक लुंकड़ और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार रहे, राजेश सोनी ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। नगर के प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रातः कालीन विशेष सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण शाला के प्रभारी प्राचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन वंदन के साथ किया गया। तत्पश्चात शाला की छात्राओं ने श्रीकृष्ण भजन व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद कृष्णजन दसी लगा दिए। शाला की छात्रा ने श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित सारगर्भित भाषण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में बीते देर रात वन्य प्राणी तेंदुआ मनोज पाल के घर में घुसाकर तीन बकरों पर हमला कर दिया है, जिससे दो बकरों की मौत हो गई है, वहीं एक बकरे को मारकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया। आज रविवार सुबह घर के बाड़े में दाे मरे हुए दो छोटे बकरी के बच्चेे काे देखने के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर से वन्य प्राणी तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़गांव, 25 अगस्त। जिले के थाना अनंतपुर में 24 अगस्त को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक लड़की 28 फरवरी 2024 को स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर आ रही थी, उसी समय रास्ते में प्रितिक लाल पोयाम के द्वारा हाथ मुंह को पकड़कर वहीं पास के स्थान  में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाउजूद भी आरोपी प्रितिक द्वारा पीड़िता के हाथ पैर को गमछा से बांधकर जबरदस्ती बलात्कार किया है, और आरोपी द्वारा इस घटना के बारे में किसी को बताने से तुम्हारे परिवार को जान मार दूंगा कहकर धमकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब एवं भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है।यह प्रदेश में पहली बार किसी सरकार द्वारा जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस घोसित किया गया है।शुष्क दिवस पर पूरे प्रदेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। नितिन नबीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य बहुत बड़ा साहस का कार्य है। जिस अंतरराष्ट्रीय मसालों में परेशानियां थी उसे खत्म किया है इतने बड़े-बड़े संकल्प सिद्ध हुए हैं तो ये संकल्पित सिद्ध होगा। विष्णु देव साय का मार्गदर्शन हमारे साथ में है, हम इस टारगेट को पूरा करने में जी जान लगा दें। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर अमित शाह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-दुर्ग। 10 जून को हुई बलौदाबाजार हिंसा की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार एक्शन मोड पर हैं, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां कल कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया, तो वहीं अब दूसरी ओर यूथ कांग्रेस और  एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी अब जेलभर आंदोलन किया।भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 500 से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सेक्टर 6 स्थित भिलाई नगर थाने पहुंचे और उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक देवेंद्र यादव के पक्ष में ढाई…

Read More